महाराष्ट्र में बेकाबू होता कोरोना, सार्वजनिक स्थल रात 8 बजे से बंद, 15 अप्रैल तक बढ़ाए गए रिस्ट्रिक्शंस
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि कोरोना से संबंधित सभी प्रतिबंधों को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया जाए। वहीं मुंबई में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की संभावना बतायी जा रही है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने आशंका जाहिर करते हुए बताया है कि नाइट कर्फ्यू 28 मार्च को रात 10 बजे या 11 बजे से शुरू हो सकता है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि बिना मास्क के पाए जाने वाले व्यक्ति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले व्यक्ति पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Recommended Video
इसके अलावा सार्वजनिक स्थान जैसे समुद्र तट और उद्यान 27 मार्च की मध्यरात्रि से रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। इसका उल्लंघन करने वाले पर 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा। महाराष्ट्र सरकार ने बयान में कहा है कि 27 मार्च यानी कि शनिवार से शुरू होने वाले सभी प्रकार के सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। थिएटरों को बंद कर दिया गया है।
Maharashtra government extends COVID-19 related restrictions till April 15
— ANI (@ANI) March 27, 2021
हालांकि रात में भोजन की होम डिलीवरी की छूट दी गई है। संक्रमण बढ़ता देख महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहां है कि अगर लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो 2 अप्रैल से लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला सरकार को लेना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से संभलने और सावधानी बरतने की अपील की।
Any person found to be without masks shall be fined an amount of Rs 500. Any person found to be spitting in public places will be fined an amount of Rs 1000: Maharashtra Government
— ANI (@ANI) March 27, 2021
महाराष्ट्र में कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। अंतिम संस्कार में भी ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 36902 नए मामले सामने आए थे। वहीं 112 लोग की मौत हो गई थी।
Maharashtra govt bans all types of social gatherings beginning Mar 27, closes drama theatres but home delivery of food in night exempted: Statement
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2021












Click it and Unblock the Notifications