पूरा मैरिज गार्डन जलकर खाक हो गया, लेकिन 'भाई' ने नहीं छोड़ी अपनी प्लेट, जानिए कहां का है ये Viral Video
मुंबई, 30 नवंबर: आपने एक कहावत बहुत सुनी होगी 'मस्त राम मस्ती में, आग लगे बस्ती में', लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है एक वीडियो में आप इसे देख भी सकते हैं। हाल ही में इंटरनेट में एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसमें शादी में आए मेहमान बिना किसी टेंशन के खाना खाने में लगे हुए हैं, जबकि उनके पीछे थोड़ी दूर पर टैंट में भीषण आग लगी हुई है। खाने के इतने शौकीन लोगों को देखकर सोशल मीडिया यूजर भी चौंक गए हैं, ऐसे में जानिए कहां की है यह घटना?
Recommended Video

ऐसे खाने के शौकीन पहली बार दिखे!
शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में खाने के शौकीन लोग ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते, जहां अपने खाने की कसर पूरी करनी हो। अक्सर देखा जाता है कि शादी-पार्टियों में लोग खाना खाने के लिए पहले ही अपना जगह फिक्स कर लेते हैं और बिना दाएं-बाएं देखें बस अपनी प्लेट और शादी में खाने के आइटम पर फोकस करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खाने के एक ऐसे शौकीन गेस्ट की वीडियो वायरल हो रही है, जो मैरिज हॉल में आग लगने के बाद भी पूरी तरह के खाना खाने में मशगूल दिखाई दे रहा है।

आग लगे तो लगे, लेकिन खाना ना छूटे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैरिज गार्डन में आग लगी हुई है। टैंट से आग की लपेटें ऊपर तक उठ रही हैं, लेकिन वहां गार्डन में बैठे लोग मजाल है जो उठ जाएं, उनका पूरा ध्यान अपने खाने पर है। वहीं जिस शख्स पर कैमरा पूरी तरह से फोकस है, उसको आप देख सकते हैं कि कैसे खाने में जुटा हुआ है, वो पहले पीछे जहां आग लगी हुई हैं, वहां देख रहा है कि फिर अपनी थाली में खाना खा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग इन मेहमानों की जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

जानिए कहां की है घटना?
जानकारी के मुताबिक शादी में आग की घटना महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी में रविवार देर रात की है, जहां आग लगी है वो अंसारी मैरिज हॉल बताया जा रहा है। मैरिज हॉल में आग उस वक्त लगी, जब पूरा हॉल मेहमानों से पटा हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो आग इतनी भीषण की थी कुछ ही देर में पूरा मैरिज गार्डन जल गया। यहां तक की दूल्हा-दुल्हन को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन आग लगने के बाद भी कुछ लोग बेफ्रिक होकर दावत उड़ाते नजर आए।

3 घंटे में आग पर पाया काबू
हादसे को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने के तुरंत बाद दमकल को इसकी सूचना दी गई थी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विकराल आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गार्डन में खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए। बताया जा सबसे पहले आग, जहां खाना बन रहा था वहां लगी और फिर फैलती चली गई। आप भी देखिए शादी में आग के बाद भी खाना खाते मेहमानों की हैरान कर देने वाली वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications