जानिए, कितनी संपत्ति के मालिक हैं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे
Recommended Video
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। इस चुनाव में खास बात ये है कि इस बार शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ठाकरे परिवार की राजनीति के इतिहास में ये पहली बार है जब परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में उतरने जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को बीएमसी कार्यालय पहुंचकर वर्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले आदित्य ठाकरे ने मुंबई में बड़ा रोड शो किया। इस दौरान आदित्य ठाकरे की ओर से पेश किए गए चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की जानकारी भी दी है। आइये जानते हैं आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे।

आदित्य के पास है 11.38 करोड़ रुपये की चल संपत्ति
शिवसेना के यूथ विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के पास करीब 16 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। आदित्य ठाकरे के पास 11.38 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 4.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा आदित्य ठाकरे के पास वर्तमान में 6.5 लाख रुपये की एक बीएमडब्ल्यू कार है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। ये सारी जानकारी आदित्य ठाकरे ने अपने चुनावी हलफनामे में बताई है जो कि उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रस्तुत किया है।

आदित्य ठाकरे के पास 13,344 रुपये हैं नकद
चुनावी हलफनामे के अनुसार, आदित्य ठाकरे के पास 13,344 रुपये नकद हैं, करीब 10.36 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों में डिपॉजिट हैं। आदित्य ने बॉन्ड, डिबेंचर, शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में भी 20.39 लाख रुपये का निवेश किया है। उनके पास सिर्फ एक गाड़ी है। ये बीएमडब्ल्यू कार है जिसे इसी साल खरीदा गया था और वर्तमान में इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये है। यह कार 2010 में पहली बार पंजीकृत होने के बाद सेकंड-हैंड खरीदी गई है।

चुनावी हलफनामे में आदित्य ठाकरे ने दी ये जानकारी
आदित्य ठाकरे के पास 64.65 लाख रुपये का सोना, आभूषण और अन्य कीमती सामान भी है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आदित्य के पास कुल 11 करोड़ 38 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच एग्रीकल्चरल प्लॉट के मालिक हैं। उनके पिता की ओर से सभी भूखंडों को उन्हें गिफ्ट के तौर पर दिया गया था और इन एग्रीकल्चरल प्लॉट का वर्तमान बाजार मूल्य 77.66 लाख रुपये है।

ठाकरे परिवार से पहली बार कोई सदस्य लड़ रहा चुनाव
आदित्य ठाणे जिले में दो वाणिज्यिक बिल्डिंग के भी मालिक हैं। दोनों इमारतों को उनकी मां ने उन्हें 'गिफ्ट' में दिया था और वर्तमान में इसकी कीमत करीब 3.89 करोड़ रुपये है। हलफनामे में आदित्य ठाकरे ने बताया कि उनके ऊपर ना तो कोई लोन है और ना ही कोई आपराधिक मामला दर्ज है।
इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने चार बाागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications