महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने चार बाागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
मुंबई। महाराष्ट्र में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता टिकटों के बंटवारे को लेकर बगावत पर उतर आए हैं। महाराष्ट्र में बीजपी ने पार्टी के आदेश ना पालन करने पर चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। भाजपा ने पार्टी के उन 4 बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया है जिन्होंने अपने नामांकन वापस नहीं लिए थे जहां पहले से ही भाजपा या उसके सहयोगियों के उम्मीदवार हैं।

भाजपा ने जिन चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है उनमें चरण वाघमारे (तुमसर), गीता जैन (मीरा भयंदर), बालासाहेब ओवल (पिंपरी-चिंचवाड़) और दिलीप देशमुख (सुमेरपुर) के नाम शामिल हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ऐलान के मुताबिक महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है। दोनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा।
BJP has expelled it's 4 rebel party leaders who had not taken their nominations back where already BJP or its allies' have authorized candidates. BJP has expelled Charan Waghmare (Tumsar), Geeta Jain (Mira Bhayandar), Balasaheb Ovhal (Pimpri-Chinchwad)&Dilip Deshmukh (Sumerpur)
— ANI (@ANI) October 10, 2019
जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। इन चुनावों में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को चार अक्टूबर तक नामांकन कराना था और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications