शहीद की मां से मुस्लिम डॉक्टर ने नहीं लिए इलाज के पैसे, सोशल मीडिया पर बने हीरो, महाराष्ट्र के मंत्री ने कही ये बात

शहीद की मां से मुस्लिम डॉक्टर ने नहीं लिए इलाज के पैसे, सोशल मीडिया पर बने हीरो, महाराष्ट्र के मंत्री ने कही ये बात

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है कि औरंगाबाद के रहने वाले डॉक्टर अल्ताफ शेख (Altaf Shaikh) ने शहीद की मां के इलाज करने के लिए अपनी फीस यानी पैसे नहीं लिए हैं। अशोक चव्हाण द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर लिखा है कि सारे मुस्लिम ऐसे ही होते हैं, लेकिन आजकल हर जगह उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अपने ट्वीट में अशोक चव्हाण हिंदू-मुस्लिम शब्द का कोई जिक्र नहीं किया है।

Recommended Video

    Maharashtra: शहीद की मां से Muslim Doctor ने नहीं लिए इलाज के पैसे, Video Viral | वनइंडिया हिंदी
    Ashok chavan

    फोन कर मंत्री अशोक चव्हाण ने डॉक्टर को कहा थैंक्स

    अशोक चव्हाण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "औरंगाबाद के डॉक्टर अल्ताफ एक बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहे थे। इलाज के दौरान जब उन्हें पता चला कि वह एक शहीद जवान की मां हैं, तो उन्होंने इलाज की फीस लेने से इनकार कर दिया। देश की सेवा में लगे ऐसे नायकों के प्रति उनकी इस भावना को देखकर मैंने खुद उन्हें फोन कर उनकी सेवा और संवेदनशीलता के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।'' वीडियो में डॉक्टर शहीद की मां को लगे लगाते दिख रहे हैं जिसके चलते वह भावुक हो गई हैं। वीडियो में पीछे से बॉलीवुड का एक गाना चल रहा है।

    वीडियो पर लोगों ने क्या-क्या प्रतिक्रिया दी?

    वीडियो पर 20 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं और 4 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। वीडियो में 900 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं। (खबर लिखे जाने तक) वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर लिखा है कि मुस्लिम भी अच्छे होते हैं लेकिन समाज में उनकी छवि खराब की जा रही है।

    @virendraGBN नाम के यूजर ने लिखा है, ''काश ये मेसेज वो लोग भी समझे जो कट्टरपंथी और हिंसा के कारण पूरे समुदाय को बदनाम कर रहे हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 99 फीसदी मुस्लिम ऐसे ही होते हैं, दसरों को प्यार और इज्जत देते हैं।

    तो वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि मंत्री अशोक चव्हाण ने जानकर डॉक्टर का नाम लिखा है ताकि इसपर लोग हिंदू-मुस्लिम वाले कमेंट करें। वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+