कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का निधन

Recommended Video

      Gurudas Kamat का निधन, Manmohan Government में रहे थे Minister | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का बुधवार सबेरे निधन हो गया, वो 63 साल के थे। कामत ने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वो पूर्व की मनमोहन सिंह सरकार में साल 2009 से 2011 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रहे थे।कामत का जन्म 5 अक्टूबर, 1954 को हुआ था। वो एक बार मुंबई-नॉर्थ-वेस्ट से और 4 बार मुंबई-नॉर्थ-ईस्ट सीट से सांसद रहे।

      ये भी पढ़ें: आशुतोष के बाद अब आशीष खेतान ने छोड़ा AAP का साथ, पार्टी से दिया इस्तीफा

      maharashtra congress leader gurudas kamat passes away

      बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि उनके निधन की खबर पाते ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी प्राइमस अस्‍पताल पहुंची है। कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य रहेगुरुदास कामत गुजरात और महाराष्ट्र के प्रभारी भी रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पेशे से वकील थे मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक थे।

      ये भी पढे़ं: दाभोलकर हत्याकांड: CBI ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

      कामत ने 1972 में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। 1976 में, उन्हें राष्ट्रीय छात्र संघ के मुंबई यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर रोमानिया में उन्होंने सम्मेलन में भाग भी लिया था। जबकि इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 2003 में वो मास्को में भी शामिल हुए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+