आशुतोष के बाद अब आशीष खेतान ने छोड़ा AAP का साथ, पार्टी से दिया इस्तीफा
Recommended Video

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आशुतोष के बाद अब एक और साथी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आशीष खेतान ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खेतान ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि अब वो अपनी वकालत की प्रैक्टिस करेंगे।

आशीष खेतान ने ट्वीट कर लिखा कि अभी मेरा ध्यान पूरी तरह से अपनी लॉ प्रैक्टिस पर है, इसलिए मैं एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर हूं। इससे पहले आशीष खेतान ने दिल्ली डायलॉग कमिशन के वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। खेतान के इस्तीफे के बाद केजरीवाल अभी उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं।
जहां आशीष खेतान ने इस इस्तीफे के पीछे निजी वजह बताई है तो वहीं सूत्रों का कहना है कि वो नई दिल्ली लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि पार्टी इस सीट पर किसी नए चेहरे को उतारना चाहती है। इसी बात से नाराज खेतान ने इस्तीफा दिया है।
वहीं उनके करीबियों का मानना है कि वो कानून की उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं , इसलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। हालांकि केजरीवाल चाहते हैं कि पढ़ाई करने के लिए वे पार्टी से छुट्टी ले लें और पढ़ाई पूरी होने के बाद वापस पार्टी के काम में जुट जाएं। फिलहाल आशुतोष के बाद आशीष खेतान के इस्तीफे ने पार्टी की मुश्किल बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications