Mahanaryaman Scindia:स्टार्टअप से MPCA अध्यक्ष तक का सफर, सिंधिया परिवार के 'राजकुमार' कितनी संपत्ति के मालिक?

Mahanaryaman Scindia: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के नए अध्यक्ष बने महाआर्यमन सिंधिया चर्चा में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन न सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में कदम रख चुके हैं, बल्कि अपनी पढ़ाई और काम से भी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

देहरादून के दून स्कूल से लेकर अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी तक का सफर तय कर चुके महाआर्यमन ने शिक्षा, स्टार्टअप और अब खेल प्रबंधन में अपनी छाप छोड़ी है। महाआर्यमन अपनी पढ़ाई और पारिवारिक विरासत दोनों को लेकर चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं उनकी शिक्षा और संपत्ति से जुड़ी खास बातें।

Mahanaryaman Scindia

महाआर्यमन की पढ़ाई और करियर (Mahanaryaman Scindia Academic Profile)

महाआर्यमन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के मशहूर दून स्कूल से पूरी की। यहीं से उन्होंने स्कूलिंग खत्म कर आगे की पढ़ाई के लिए विदेश का रुख किया। स्नातक की डिग्री उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित येल यूनिवर्सिटी से पूरी की।
ये भी पढ़ें: महाआर्यमन सिंधिया ने संभाली MPCA अध्यक्ष की कमान

2019 में उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया और इसके बाद येल यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। महाआर्यमन सिंधिया MyMandi नाम के स्टार्टअप के को-फाउंडर भी हैं, जो किसानों और स्थानीय बाजार से जुड़ा है।

महाआर्यमन की संपत्ति (Mahanaryaman Scindia Net Worth)

सिंधिया परिवार के पास ग्वालियर का जय विलास महल समेत कई बड़ी संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत हजारों करोड़ बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाआर्यमन इसी महल में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4,000 करोड़ बताई जाती है।

हालांकि, उनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ को लेकर कोई आधिकारिक या विश्वसनीय आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। सार्वजनिक रिकॉर्ड्स में उनकी संपत्तियों का विवरण नहीं मिलता। ज्योतिरादित्य सिंधिया के हलफनामों में पारिवारिक संपत्तियों का जिक्र होता है, लेकिन महाआर्यमन की संपत्तियों का कोई अलग से रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।
ये भी पढ़ें: MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुड़का गांव के बाढ़ पीड़ितों से वीडियो कॉल पर लिया हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+