Ananya Raje Scindia: मां से ज्यादा सुंदर है सिंधिया घराने की राजकुमारी,जानिए क्या करती हैं महाआर्यमन की बहन
Ananya Raje Scindia : मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की कमान आज महाआर्यमन सिंधिया को दी गई है। आपको बता दें कि वो सिंधिया खानदान के तीसरे व्यक्ति हैं जो कि इस कुर्सी पर बैठे हैं, इससे पहले उनके दादा माधवराज सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया इस पद पर आसीन हो चुके हैं। 29 साल के महाआर्यमन ने इसके लिए सभी बड़ों का धन्यवाद जताते हुए कहा है कि 'मुझे यह ज़िम्मेदारी देने के लिए मैं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं।'
' मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं, मुझे विश्वास है कि हम अपने एसोसिएशन को और आगे ले जाएंगे और इसे देश के शीर्ष क्रिकेट एसोसिएशन के रूप में स्थापित करेंगे।'

'यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है, क्योंकि मेरे दादा माधवराव सिंधिया जी और मेरे पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, दोनों ने इसी पद पर कार्य किया था, हमारा दृष्टिकोण हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को बढ़ावा देना और महिलाओं की क्रिकेट में भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा है।'
'मैं क्रिकेट के लिए काम करना चाहता हूं'
'हम हर साल मध्य प्रदेश के लिए कुछ न कुछ लेकर आएंगे, हम मौजूदा स्काउटिंग प्रणाली को और मजबूत करेंगे, मेरे परिवार ने हमेशा क्रिकेट को बहुत महत्व दिया है।, इसीतरह, मैं भी क्रिकेट के लिए काम करना चाहता हूं और इस खेल को बढ़ावा देना चाहता हूं और इसे राज्य में आगे ले जाना चाहता हूं।'
'महाआर्यमन राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं'
आपको बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद से महाआर्यमन सिंधिया लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि 17 नबंवर 1995 को जन्मे महाआर्यमन राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के महाराजा रानोजीराव सिंधिया के वंशज हैं तो वहीं उनकी मां प्रियदर्शिनी सिंधिया गुजरात के बडौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। महाआर्यमन सिंधिया के मम्मी-पापा की शादी 12 दिसंबर 1994 में हुई थी।
महाआर्यमन की एक छोटी बहन का नाम है Ananya Raje Scindia
प्रियदर्शिनी सिंधिया 2012 को देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया जा चुका है तो वहीं साल 2008 में बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी उनका नाम रह चुका है। आपको बता दें कि महाआर्यमन की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम अनन्या राजे सिंधिया है, जो कि सुंदरता के मामले में अपनी मां से भी बहुत ज्यादा सुंदर हैं। शाही घराने के ये दोनों बच्चे वैसे तो सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।
Ananya Raje Scindia 'ब्यूटी विद ब्रेन' है
प्रियदर्शिनी सिंधिया वैसे पब्लिक इवेंट में बहुत कम दिखती हैं लेकिन जब भी नजर आती हैं तो उनकी बेटी भी साथ होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंधिया घराने की खूबसूरत राजकुमारी Ananya Raje Scindia 'ब्यूटी विद ब्रेन' है और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक रखती हैं। वो अपने भाई की तरह ही काफी क्लासिक और 'डाउन टू अर्थ' हैं, उन्होंने भी दून स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है तो वहीं विदेश से आगे की पढ़ाई की है। उन्हें फाइन आर्टस का भी शौक है, वो अपने स्टाइलिश लुक की वजह से लोगों के बीच अक्सर चर्चा का केंद्र भी रहती हैं।














Click it and Unblock the Notifications