PM Modi News: 'मेरी मां को गालियां दी गईं, छठी मईयां से मांगे मांफी',पीएम मोदी ने साधा राहुल-तेजस्वी पर निशाना

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस-आरजेडी के मंच से दी गई कथित भद्दी बयानबाजी पर कड़ा बयान दिया है, उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि 'ये गालियां मेरी मां को नहीं दी गई हैं, ये केवल मेरी मां का अपमान नही हैं बल्कि देश की हर मां-बहन का अपमान है। राजपरिवारों में जन्मे ये 'युवराज' एक गरीब मां की तपस्या और उसके बेटे के दर्द को नहीं समझ सकते हैं।'

'वे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे सोचते हैं कि देश और बिहार की सत्ता उनके परिवार की विरासत है। उन्हें लगता है कि उन्हें केवल कुर्सी मिलनी चाहिए लेकिन आप देश की जनता ने एक गरीब मां के मेहनती बेटे को आशीर्वाद दिया और उसे प्रधान सेवक बनाया। वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं, उन्होंने मुझे जो गालियां दीं, उनकी सूची बहुत लंबी है।'

PM Modi News

राहुल-तेजस्वी की रैली में पीएम मोदी की मां को दी गई गाली (PM Modi News)

आपको बता दें कि बिहार के दरभंगा में बीते दिनों कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पीएम मोदी की मां को गालियां दी गईं थीं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लिए सजे मंच से पीएम मोदी का अपमान हुआ था।

मां को याद करेके भावुक हुए PM Modi

मालूम हो कि पीएम मोदी आज स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बिहार की महिलाओं को किफायती ब्याज दरों पर धन पहुंच प्रदान करने के लिए सहकारिता का उद्घाटन किया और इस दौरान उन्होंने सभी को डिजिटल तरीके से संबोधित किया और इसी संबोधन में उन्होंने अपनी मां का जिक्र किया और इस दौरान वो भावुक भी नजर आए।

'ये सभी मुझे गंदी की नाली का कीड़ा कहते हैं' (PM Modi)

उन्होंने कहा कि ' मेरी मां जो इस दुनिया में नहीं है, उसे भी सत्ता लोभियों ने अपनी नफरत में शामिल कर लिया, मेरी मां जिसने गरीबी देखी थी, उसके बेटे को जनता का प्यार मिला, ये इन लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा। ये सभी मुझे गंदी की नाली का कीड़ा कहते हैं, मुझे जहरीला इंसान बोलते हैं। बिहार में माई के स्थान देवता-पित्तर से भी ऊपर होला ना उबिहार में इन लोगों ने मेरी मां को अपशब्द कहे।'

'मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गई'

' मां ही तो संसार है, स्वाभिमान है, अस्तित्व है, पहचान है लेकिन इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी, खुद बिहार वालों ने भी कल्पना नहीं की थी, इनसब को , छठी मईयां से माफी मांगनी होगी, अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है, कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई,मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है, उस को RJD-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई, मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गई।'

किसने दी थी पीएम मोदी की मां को गाली?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को कांग्रेस की ' वोट अधिकार यात्रा' के दौरान गाली देने वाले आरोपी कांग्रेस नेता फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं, उसकी पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रिजवी उर्फ राजा के रूप में हुई है। 27 अगस्त को उसने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री और उनकी माता के लिए अपशब्द कहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+