Ishant Sharma : दिल्ली के 'लंबू' को पहली नजर में हुआ था UP की इस खिलाड़ी से प्यार, दो साल तक नहीं गली थी दाल
Ishant Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज 37 साल के हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का इस लंबे कद के तेज गेंदबाज ने अपने शानदार खेल से देश को कई यादगार पारियां दी हैं, जिसे क्रिकेट प्रेमी कभी भी भूल नहीं सकते हैं। अपने साथी क्रिकेटरों में 'लंबू' के नाम से मशहूर ईशांत को उनके चाहने वाले सुबह से बधाई दे रहे हैं।
2011 में, 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ईशांत ने कई मौकों पर 150 किमी/घंटा की रफ्तार से बॉलिंग की है, जिसे खेलप्रेमी कभी भी भूल नहीं सकते हैं। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ईशांत शर्मा मैदान पर भले ही काफी आक्रामक दिखते हों लेकिन असल जिंदगी में काफी संयमित और शांत इंसान हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली का ये तेज छोरा यूपी का जमाई बाबू है, जी हां इनकी पत्नी प्रतिमा सिंह वाराणसी से हैं और बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1990 को वाराणसी में हुआ था। वह एक एथलीट परिवार से आती हैं और उन्होंने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 2013 में 3×3 FIBA एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना भी शामिल है।
ईशांत-प्रतिमा की पहली मुलाकात साल 2011 में हुई थी (Ishant Sharma)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशांत और प्रतिमा की पहली मुलाकात साल 2011 में दिल्ली के आईजीएमए बास्केटबॉल एसोसिएशन लीग में हुई थी, जहां पर ईशांत चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। ईशांत ने प्रतिमा को उस वक्त गलती से एक गैर-खिलाड़ी समझ लिया था, जो चोट के कारण स्कोरिंग संभाल रही थीं।
पहली ही नजर में Ishant Sharma को हुआ था प्रतिमा से प्यार
वैसे ईशांत को पहली ही नजर में प्रतिमा भा गईं, उन्हें लगा कि ये उनकी लाइफ पार्टनर बन सकती है। इस लीग के बाद ईशांत ने प्रतिमा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी लेकिन प्रतिमा ने उसे स्वीकार करने में दो साल लगा दिए थे क्योंकि प्रतिमा को उन पर भरोसा करने में थोड़ा वक्त लगा था।
दो साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2016 में शादी की
हालांकि ईशांत ने हिम्मत नहीं हारी और फाइनली फेसबुक फ्रेंड बनने के बाद दोनों में बातें शुरू हुईं तब जल्द ही ईशांत ने प्रतिमा से दिल की बात कह दी, प्रतिमा को भी ईशांत समझ आ चुके थे इसलिए उन्होंने भी 'हां' कहने में जरा भी देर नहीं लगाई और दो साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2016 में शादी की।
2023 में ईशांत-प्रतिमा बेटी के मम्मी-पापा बने
इस शादी में करीबी दोस्त, परिवार और एमएस धोनी, युवराज सिंह जैसी जानी-मानी खेल हस्तियां भी शामिल थीं। 2023 में ईशांत-प्रतिमा प्यारी सी गुड़िया के मम्मी-पापा बने। खेल जगत का ये पॉवर कपल सुंदरता और समर्पण की मिसाल है।
आइए एक नजर डालते हैं Ishant Sharma के अब तक के खूबसूरत सफर पर...
- पूरा नाम: ईशांत शर्मा
- जन्म: 2 सितंबर 1988, दिल्ली
- कद: लगभग 6 फीट 4 इंच
- अंतरराष्ट्रीय पदार्पण: 2007, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच
- 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के चुनिंदा तेज़ गेंदबाज़ों में शामिल।
- 300+ टेस्ट विकेट झटकने वाले भारतीय गेंदबाज़।
- 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत में अहम योगदान।













Click it and Unblock the Notifications