बागी कांग्रेस विधायक इमरती देवी बोलीं, हमेशा सिंधिया जी के साथ रहूंगी, अगर कुएं में कूदना पड़े तो भी कूद जाऊंगी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिस तरह से कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामा उसके बाद कांग्रेस के बागी विधायकों ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है। इस्तीफा देने वाली कांग्रेस की बागी विधायक इमरती देवी ने साफ कहा है कि जहां सिंधिया जी जाएंगे हम भी वहीं जाएंगे।

अपनी मर्जी से ठहरे हैं

अपनी मर्जी से ठहरे हैं

इमरती देवी ने कहा कि सभी 22 विधायक अपनी इच्छा से यहां बेंगलुरू में ठहरे हुए हैं। हम इस बात से काफी खुश हैं कि सिंधिया जी ने यह फैसला लिया। मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी फिर चाहे मुझे कुएं में ही क्यों ना कूदना पड़े। जब हम लोग कांग्रेस में थे कमलनाथ जी ने कभी भी हमारी बात नहीं सुनी। वहीं जिस तरह से सिंधिया ने भाजपा का दामन थामा उसपर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, 'कोई भी कांग्रेस को खत्म नहीं कर सकता। नेता आते हैं, जाते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' कांग्रेस नेता ने आगे कहा, सभी विधायक (मध्य प्रदेश) जो यहां हैं, वे अपनी सदस्यता नहीं खोना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि वे समझ जाएंगे, वापस जाना है और सरकार को बचाना है।'

अशोक गहलोत ने भी बोला हमला

अशोक गहलोत ने भी बोला हमला

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी मध्य प्रदेश के हालात पर बयान दिया। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर कहा, 'ऐसे अवसरवादियों को पार्टी बहुत पहले छोड़ देना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी ने उनको 18 साल तक बहुत कुछ दिया। मौका आने पर मौकापरस्ती दिखाई है। उनको जनता सबक सिखाएगी।' मध्य प्रदेश के 95 कांग्रेस विधायकों को भोपाल से जयपुर शिफ्ट किया जा रहा है। बीजेपी ने भी अपने विधायकों को गुरुग्राम एक होटल में रखा है।

क्या है समीकरण

क्या है समीकरण

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, जिसमे कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं और उन्हें 7 अन्य विधायकों का समर्थन प्राप्त है। लेकिन जिस तरह से 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया उसके बाद कुल विधायकों की संख्या 208 हो गई। विधायकों के इस्तीफे के बाद बहुमत के लिए 105 सीटों की जरूरत होगी। भाजपा के पास कुल 107 विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+