शिवराज ने तोड़ा अनशन, विजयवर्गीय ने कही पैर धोकर पीने की बात
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि किसान उस पानी को पीना चाहते हैं, जिससे शिवराज पैर धोते हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, जो कि शनिवार से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे थे, ने आखिरकार अपना अनशन तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और किसानों के आग्रह पर अपना उपवास खत्म किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ने उन्हें नारियल-पानी पिलाकर उपवास तोड़वाया। इससे पहले शिवराज ने कहा था कि वह राज्य की जनता और किसानों के लिए जीएंगे और उन्हीं के लिए मरेंगे और इसी कारण उन्होंने राज्य में शांति की बहाली के लिए कल से उपवास रखा था।
विजयवर्गीय ने जताई सीएम के पैर धोकर पीने की इच्छा
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि किसान उस पानी को पीना चाहते हैं, जिससे शिवराज पैर धोते हैं।
शिवराज सिंह भी भावुक हो गए थे
आपको बता दें कि उपवास के दौरान मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों ने सीएम शिवराज से मुलाकात की थी और रो-रोकर उनसे उपवास तोड़ने की अपील की थी। इस मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह भी भावुक हो गए थे और उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में शांति बहाली नहीं हो जाती, उपवास नहीं तोड़ूंगा।
पांच किसानों की मौत, हिंसक हुआ आंदोलन
गौरतलब है कि छह जून को मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में पांच किसानों की मौत हो गई थी। इसके अलावा छह अन्य किसान घायल भी हो गए थे। इसके बाद किसान भड़क गये और किसान आंदोलन पूरे प्रदेश में फैल गया। आंदोलन ने हिंसक रूप भी ले रखा है।
MP CM Shivraj Singh Chouhan ends his fast
Read @ANI_news story | https://t.co/6m1kyQxie6 pic.twitter.com/yLpaG3Bw0W
— ANI Digital (@ani_digital) June 11, 2017













Click it and Unblock the Notifications