MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, मध्य प्रदेश दौरे का दिया निमंत्रण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी को किसान सम्मेलन और मेट्रो ट्रेन के उद्घाटन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, राज्य के औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भरता पहलों पर जोर दिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्लियामेंट हाउस में मुलाकात कर मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह किया।

Madhya Pradesh CM Invites PM Modi to Events

मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया की प्रदेश में औद्योगिक करण का वातावरण चल रहा है इस दिशा में स्वदेशी का अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने की कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है की स्वदेशी अभियान के तहत गुणवत्ता युक्त उत्पाद बनाए जाए। इसके लिए हम सबको अधिक काम करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से औद्योगिकरण का प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसके फल स्वरुप 30 लाख करोड़ से अधिक के एम ओ यू किए जा चुके हैं और 21 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसी क्रम से राज्य सरकार काम करती रहेगी और निरंतर विकास की राह पर अग्रसर होती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+