धमाकों से फिर दहले Iran के बड़े शहर, US बोला- हमारा हाथ नहीं, ट्रंप-नेतन्याहू सीक्रेट कॉल से मची हलचल
US Iran Conflict: वेस्ट इशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान अमेरीका सीजफायर टूटने के बाद से ही हालात काफी तानावपूर्ण नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर ईरान के दक्षिणी और तटीय इलाकों के कई शहरों से अमेरीकी धमाकों की खबरें सामने आई हैं।
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार- बुशहर, कोनारक, चाबहार, बंदर अब्बास और चोगादक जैसे शहरों में अलग-अलग समय पर धमाके किए गए हैं।

हालांकि, इन धमाकों के पीछे क्या कारण हैं इसका अभी तक कोई आधिकारीक जानकारी नहीं मिलीहै। ईरान ने भी इसे किसी विदेशी हमले का परिणाम नहीं बताया है और न ही किसी अन्य देश ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
बुशहर समेत ईरान के कई शहरों में जोरदार धमाके
ईरानी के मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार- बुशहर और चोगादक से भी कई विस्फोटों की जानकारी सामने आई है। कोनारक शहर में एक साथ तीन जोरदार धमाके सुनाई दिए।इसके अलावा चाबहार और बंदर अब्बास से भी धमाके की खबरें सामने आई हैं। शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है।
Iran में किसी नए धमाके से अमेरिका ने किया इंकार
ईरान के कई शहरों में भयंकर धमाके की खबर के बीच अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि उसने फिलहाल ईरान पर कोई नया हमला नहीं किया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से कहा गया कि इन धमाकों में उसका कोई हाथ नहीं है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहले से ही अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है और दोनों देशों के बीच बातचीत के सारे प्रयास फेल हो गए हैं। दोनों देशों की सैन्य गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
RGC ने लगातार हो रहे हमले के बाद अमेरिका को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट में दखल न दे। ईरानी सेना का कहना है कि अगर अमेरिकी हमले जारी रहे तो स्ट्रेट में जहाजों आवाजाही बहाल नहीं हो पाएगी और जिसका असर ग्लोबल इकनॉमिक पर पड़ेगा।
Trump और नेतन्याहू के बीच क्या हुई सीक्रेट कॉल?
इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत की। इजरायल के PMO की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और नीतिक सहयोग को लेकर चर्चा हुई है।
बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष समन्वय बनाए रखने पर सहमत हुए। पीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ट्रंप ने नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में हुए अमेरिकी घटनाक्रमों की भी जानकारी दी। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच ॉकिन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई है।
अमेरिकी एयर स्ट्राईक में ईरान के 8 सैनिक मारे गए
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि हालिया अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान के आठ सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि, इस दावे पर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बताते चलें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान अंतिम दुआ का नेतृत्व उनके बेटे मुस्तफा खामेनेई ने किया। हालांकि, अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे में ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई मौजूद नहीं थे, जिसकी राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है।
फिलहाल ईरान में हुए धमाकों की सही वजह सामने आने का इंतजार है। पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए पूरी दुनिया की नजरें अब ईरान, अमेरिका और इजरायल की अगली रणनीतिक गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।














Click it and Unblock the Notifications