Live

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मेलबर्न ग्राउंड से PM मोदी ने बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि 'बिग बैश लीग' का ओपनिंग मैच चेन्नई में खेला जाएगा। तो वहीं शुक्रवार को भी कश्मीर से लेकर बंगाल तक मौसम खराब है, दिल्ली में येलो अलर्ट है तो वहीं उत्तराखंड से भूस्खलन की खबर है। मौसम विभाग ने देश को 11 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE 10 July 2026

LIVE Feed
Jul 10, 2026, 10:30 AM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की 'कवर ड्राइव' वाली प्रतिम के साथ पीएम मोदी की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की 'कवर ड्राइव' मुद्रा वाली प्रतिमा के सामने तस्वीर क्लिक करवाई।
Jul 10, 2026, 10:28 AM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीएम ने अधिकारियों को दिया 24/7 हाई अलर्ट रहने का निर्देश

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24/7 हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
Jul 10, 2026, 10:03 AM IST

Taaja Khabar LIVE: 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी

12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की बिक्री के लिए डॉक्टरी पर्चे को अनिवार्य कर दिया गया है, केंद्र सरकार का फैसला।
Jul 10, 2026, 9:19 AM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी ने की भारत की तारीफ

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में PM मोदी के साथ मौजूद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा, "... भारत द्वारा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी, ऑस्ट्रेलिया द्वारा 2032 ओलंपिक्स की मेज़बानी और 2036 ओलंपिक्स के लिए भारत की दावेदारी (जिसका ऑस्ट्रेलिया ज़रूर समर्थन करेगा) को देखते हुए, हमारे सामने एक दशक के ऐसे मौके हैं जिनमें दोस्ताना मुक़ाबले, ज़बरदस्त प्रतियोगिताएं और हर स्तर पर सहयोग बढ़ेगा।"
Jul 10, 2026, 9:17 AM IST

LIVE: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच-PM मोदी

मेलबर्न ग्राउंड से PM मोदी का बड़ा ऐलान, चेन्नई में खेला जाएगा 'बिग बैश लीग' का ओपनिंग मैच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+