'अभी तो जंग शुरू हुई है...', माधवी लता ने ओवैसी पर साधा जोरदार निशाना
लोकसभा चुनाव के दौरान हैदराबाद से चुनाव लड़कर सुर्खियां बटोरने वाली BJP प्रत्याशी माधवी लता इन दिनों मध्यप्रदेश दौरे पर हैं, जहां उन्होंने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए तो वहीं राजधानी भोपाल में BJP कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान माधवी लता ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
राजधानी भोपाल आई माधवी लता का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जहां माधवी लता ने विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात की है। वहीं माधवी लता ने मीडिया से बातचीत करते हुए मध्यप्रदेश की जमकर सराहना की तो वहीं औवेसी पर निशाना साधा है। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने माधवी लता का स्वागत किया है।

उज्जैन के महाकाल से ज्यादा क्या विशेष हो सकता है। मध्य प्रदेश इतना पुण्य जगह है। पुण्य स्थल है। यहां पर स्वयं शंकर भगवान विराजमान है। हम यही चाहते हैं। मध्य प्रदेश से यह ऊर्जा पूरे भारत देश को मिले, जिस प्रकार से मध्य प्रदेश ने भाजपा की तरफ सीट जिताकर, एक शाम बनकर देश को दिखाएं हैं, मैं भगवान से यही चाहती हूं, जब तक सूरज चांद रहे मध्य प्रदेश ऐसे ही करते रहे। माधवी लता ने कहा की, हम तो चुनाव जीते हैं, जो बोगोसिंग करके चुनाव हारे हैं।
माधवी लता ने कहा की, जो सांसद शपथ ले रहे हैं, वह हमारे भाई और बहन हैं, उनका शपथ लेना, हमारा शपथ लेना है। हमारे लिए कोई दूसरा मतलब नहीं है। हम दो तरीके से नहीं देख रहे, माधवी लता ने कहा कि, जो जीत हमने देशवासियों के जीत दिल में लाई है, उससे बड़ी तो कोई बात नहीं हो सकती। यह तो सिर्फ एक जंग की प्रारंभ है। इस जंग में हम जीत कर लौटेंगे, और हमें पता है, उस दिन एक सांसद और बढ़ जाएंगे।
ये भी पढ़े- 'जल्द बदलें कांग्रेस की कार्यकारणी...', इस नेता ने PCC चीफ जीतू पटवारी से की मांग












Click it and Unblock the Notifications