बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, मदन मोहन झा को बनाया गया नया प्रदेश अध्यक्ष
पटना। लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी सभी राज्यों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई बदलाव करती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में पार्टी आलाकमान ने बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान मदन मोहन झा को सौंपी है। पार्टी ने मदन मोहन झा को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि प्रचार समिति का चेयरमैन अखिलेश प्रसाद सिंह को नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: मुश्किल में मनोज तिवारी, सील किए गए मकान का ताला तोड़ने पर दर्ज हुआ केस

पूर्व मंत्री मदन मोहन झा की ताजपोशी के कयास कई दिनों से लगाये जा रहे थे और आखिरकार इसपर मुहर भी लग गई। मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और विधान परिषद के सदस्य भी हैं। पार्टी आलाकमान ने इसके अलावा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार कमिटी की कमान सौंपी है जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चार लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने झा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मदन मोहन झा महागठबंधन की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और पार्टी के पुराने नेताओं में एक हैं।
ये भी पढ़ें: भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी संभले, रुपया भी 6 पैसे मजबूत
{document1}












Click it and Unblock the Notifications