भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी संभले, रुपया भी 6 पैसे मजबूत
मुंबई। अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में आई दो दिन की मजबूती सोमवार को गायब हो गई थी और रुपया 67 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.51 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था। वहीं, मंगलवार को रुपए में मामूली सुधार देखने को मिला है और ये 6 पैसे संभलकर 72.45 पर कारोबार कर रहा है। जबकि सेंसेक्स में भी आज सुधार देखने को मिला है और निफ्टी भी सोमवार की गिरावट के बाद संभलता दिखाई दे रहा है।

सेंसेक्स मंगलवार को 29.61 अंक चढ़कर 37,613.99 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 4.55 अंक बढ़कर 11,383.20 पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को सेंसेक्स 505.13 अंक की भारी गिरावट के साथ 37,585.51 जबकि निफ्टी 137.45 अंक फिसलकर 11,377.75 पर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें: RSS Outreach Event: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की कांग्रेस की तारीफ
इसके पहले सोमवार को सरकार के उपाय कई निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और बाजार में भारी गिरावट देखी गई, रुपया से लेकर सेंसेक्स तक लगातार लुढ़कते दिखाई दिए और सेंसेक्स 500 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सोमवार को आईटी कंपनियों के अलावा सभी सेक्टर में गिरावट देखी गई।
ये भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस ने किया अजय माकन के इस्तीफे की खबर का खंडन












Click it and Unblock the Notifications