मुश्किल में मनोज तिवारी, सील किए गए मकान का ताला तोड़ने पर दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी एक सीलबंद घर का ताला तोड़े जाने का वीडियो सामने आने के बाद मुश्किलों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और डीएमसी एक्ट 461 और 465 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

मनोज तिवारी का आया बयान

मनोज तिवारी का आया बयान

वहीं, अपने ऊपर केस दर्ज होने पर मनोज तिवारी का बयान भी आया है। उन्होंने कहा है कि अगर सीलिंग गलत तरीके से की गई है तो वे इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वो कॉलोनियों का निरीक्षण करें और दिल्ली की जनता को जवाब दें।' मनोज तिवारी ने कहा कि वे भी केस दर्ज कराएंगे।

ताला तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ था

ताला तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ था

इसके पहले, रविवार को मनोज तिवारी का दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक घर की सीलिंग का ताला तोड़ते हुए वीडियो वायरल होने लगा था, जिसके बाद मनोज तिवारी के खिलाफ एमसीडी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, मनोज तिवारी के इस कदम पर सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने भी नाराजगी जताई थी।

मनोज तिवारी पर केस दर्ज

मनोज तिवारी पर केस दर्ज

मनोज तिवारी ने कहा था वो पिक एंड चूज सिस्टम के खिलाफ हैं। अगर इलाके में हजार घर हैं तो एक घर सील क्यों किया गया है। इसलिए मैंने ताला तोड़ दिया है। वहीं, मनोज तिवारी के इस कदम की कांग्रेस और आप दोनों दलों ने आलोचना की थी, सीएम केजरीवाल ने हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी की सीलिंग ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस ने किया अजय माकन के इस्तीफे की खबर का खंडन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+