मैडम तुसाद म्यूजियम पहुंचे दिलजीत दोसांझ, पहले पंजाबी एक्टर जिनका लगेगा वैक्स स्टैचू

बॉलीवुड में तेजी से अपनी पहचान बना रहे पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के नाम अब एक और सम्मान जुड़ गया है। दिलजीत दोसांझ अब उन दिग्गज सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनका वैक्स स्टैचू प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा।

Diljit Dosanjh

नई दिल्ली। बॉलीवुड में तेजी से अपनी पहचान बना रहे पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के नाम अब एक और सम्मान जुड़ गया है। दिलजीत दोसांझ अब उन दिग्गज सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनका वैक्स स्टैचू प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा। इस पंजाबी सुपरस्टार का वैक्स स्टैचू दिल्ली स्थित मैडम तुसाज म्यूजियम में रखा जाएगा। सिंगर और एक्टर दिलजीत पहले ऐसे पंजाबी एक्टर हैं जिनका स्टैचू तुसाद में होगा।

इस तस्वीर के साथ फैंस को दी जानकारी

इस तस्वीर के साथ फैंस को दी जानकारी

पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर दिलजीत दोसांझ अब जल्द ही मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आएंगे। दिलजीत का वैक्स स्टैटू दिल्ली स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। दिलजीत ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'आखिर ये दिन भी आ गया।' उन्होंने शरीर के मेजरमेंट लेते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। दिलजीत के वैक्स स्टैचू बनने पर उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड में इस तरह हुई थी दिलजीत की शुरुआत

बॉलीवुड में इस तरह हुई थी दिलजीत की शुरुआत

इस मौके पर मैडम तुसाद म्यूजियम ने लिखा, 'हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दिलजीत दोसांझ पहले पंजाबी एक्टर/सिंगर होंगे जिनका वैक्स स्टैचू मैडम तुसाद दिल्ली में होगा। ये मैडम तुसाद में ढोल और भांगड़ा का समय है।' दिलजीत दोसांझ पेशे से सिंगर और एक्टर हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वो कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दिलजीत ने बॉलीवुड में साल 2016 में आई फिल्म 'उड़ता पंजाब' से डेब्यू किया था।

हाल में आई 'सूरमा' हुई हिट

हाल में आई 'सूरमा' हुई हिट

इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद दिलजीत 'फिल्लौरी' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्मों में नजर आए। उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 'सूरमा' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'सूरमा' हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है, जिसमें दिलजीत ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुई ये फिल्म अब तक 8 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

Diljit Dosanjh

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर से पूछा- क्या तुम मुसलमानों से प्यार करती हो? मिला ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+