Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनम कपूर से पूछा- क्या तुम मुसलमानों से प्यार करती हो? मिला ये जवाब

एक्ट्रेस सोनम कपूर से अपने खुले विचारों और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वो कभी किसी सवाल का जवाब देने से पीछे नहीं हटीं और ऐसा ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी किया। सोनम कपूर से हाल ही में इंस्टाग्राम पर पूछा गया कि 'क्या वो मुस्लिमों से प्यार करती हैं?'

Sonam Kapoor

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनम कपूर से अपने खुले विचारों और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वो कभी किसी सवाल का जवाब देने से पीछे नहीं हटीं और ऐसा ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी किया। सोनम कपूर से हाल ही में इंस्टाग्राम पर पूछा गया कि 'क्या वो मुस्लिमों से प्यार करती हैं?' इस सवाल का जवाब देने में सोनम जरा भी पीछे नहीं हटीं और अपने बेबाक अंदाज में इसका जवाब दिया। उनका जवाब सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

'क्या आप मुस्लिम से प्यार करती हैं?'

'क्या आप मुस्लिम से प्यार करती हैं?'

फोटो शेयरिंग प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें फॉलोअर्स यूजर से सवाल कर सकते हैं। सोनम कपूर भी इसी फीचर के जरिये अपने फैंस के सवाल का जवाब दे रही थीं। फैंस उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे थे जब एक फैन ने उनसे पूछा, 'क्या आप मुस्लिमों से प्यार करती हैं?' सोनम ने इस सवाल को इग्नोर नहीं किया और अपने अंदाज में इसका जवाब दिया।

सोनम कपूर ने दिया बिंदास जवाब

सोनम कपूर ने दिया बिंदास जवाब

सोनम ने लिखा, 'मैं सभी धर्मों और मान्यताओं के लोगों से प्यार करती हूं। हिंदु धर्म यही सिखाता है।' इस सवाल-जवाब में सोनम से ये भी पूछा गया कि 'क्या वो अपने पाकिस्तानी फॉलोअर्स से प्यार करती हैं?' इसके जवाब में सोनम ने लिखा, 'पाकिस्तान से प्यार है। वहां आने के लिए बेसब्र हूं।' सोनम से फैंस ने और भी कई सवाल किए, जैसे उनकी पसंदीदा घड़ी कैसी है और वो डिनर में क्या खा रही हैं। सोनम को एक फैन ने एलजीबीटीक्यू आइकन भी कहा और उनसे पूछा कि वो इसके लिए हिम्मत कैसे जुटाती हैं।

इस साल सोनम की सभी फिल्में हिट

इस साल सोनम की सभी फिल्में हिट

इसपर सोनम ने कहा कि सच बताने के लिए हिम्मत की जरूरत नहीं पड़ती। फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 'पैडमैन', 'वीरे दी वेडिंग', 'संजू' तीनों ही फिल्में हिट रहीं और इस साल उनकी एक और फिल्म आने वाली है, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'। सोनम इसी साल 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी मुंबई के बांद्रा में सिख रीति-रिवाज के साथ हुई।

Sonam Kapoor
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+