7 लाख का बिल बनाकर अस्पताल ने जिसे मृत घोषित किया, वो दफनाने से पहले हो गया जिंदा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक शव को दफनाने के लिए कब्र खोदी जा रही थी कि शख्स अचानक जिंदा हो उठा। फिलहाल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है कि जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। दरअसल आपको बता दें कि 20 साल के मोहम्मद फुरकान को एक दुर्घटना के बाद 21 जून को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार को अस्पताल में कर दिया था मृत घोषित

सोमवार को अस्पताल में कर दिया था मृत घोषित

लेकिन सोमवार को अस्पताल ने मोहम्मद फुरकान को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से शव को घर लाया गया और भी दफनाने के लिए क्रब भी खोदा जाने लगा। घटना को लेकर बड़े भाई मोहम्मद इरफान ने कहा कि सब तबाह हो गया था, हम दफनाने की तैयारी कर रहे थे तभ हममें से कुछ ने उसके अंगों में हलचल देखी। इसके बाद हम तुरंत फुरकान को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कराया गया है भर्ती

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कराया गया है भर्ती

राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वह जीवित हैं और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इरफान ने कहा कि फुकरान को पहले हमने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज में 7 लाख रुपए का खर्च कर चुके हैं, इसके बाद भी जब हमने अस्पताल को बताया कि अब हमारे पास पैसे नहीं तो उन्होंने सोमवार को फुरकान को मृत घोषित कर दिया।

मामले की हो रही जांच

मामले की हो रही जांच

इस घटना के संबंध में लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की पूरी जांच की जाएगी। फुरकान का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया, मरीज की हालत गंभीर है लेकिन निश्चित रूप से वो ब्रेन डेड नहीं है। उसका पल्स, ब्लड प्रेशर और उसकी रिफ्लेक्सिस काम कर रही है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- बच्ची पैदा होने के बाद निर्दयी मां ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया, अब महिला कांस्टेबल कर रही देखभाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+