बच्ची पैदा होने के बाद निर्दयी मां ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया, अब महिला कांस्टेबल कर रही देखभाल
रायबरेली। यूपी के रायबरेली में एक दुखद मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। मां की ममता के लिए मासूम वहीं पड़ी रोती रही। जब एक महिला शौच के लिए उधर गई तो उसे बच्ची मिली और उसे उठाकर पुलिस थाने पहुंचाया। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले तो एक संस्था की सुपुर्दगी में दिया। उसके बाद उससे एक महिला कांस्टेबल की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पूरा मामला जिले के खीरों थाना क्षेत्र के डोमापुर गांव का है। जहां पास सड़क किनारे शौच के लिए गई एक महिला को झाड़ियों में एक बच्ची मिली। जिसे उसने तत्काल खीरो थाने जाकर बच्ची को पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले तो उसे एक संस्था के हवाले किया उसके बाद उसकी हालत गंभीर देख एक महिला कांस्टेबल आकांक्षा की देखरेख में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
फिलहाल बच्ची की हालत अब ठीक है लेकिन, आसपास गांव के लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने आपस में चर्चा करते हुये यह बात जरूर कहते नजर आये कि वह कैसी मां थी जिसने अपने गर्भ में नौ महीने पालने के बाद उसे ऐसे ही झाड़ियों में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications