Indore Loksabha: किसी योजना का नहीं मिला फायदा, फिर भी वोट BJP को जाएगा, जानिए क्या है माहौल

Indore Loksabha: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, जहां लोकसभा चुनाव में आमजन अलग-अलग सरकारी योजनाओं से मिले फायदे और नुकसान को देखते हुए मतदान करने का मन बना रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने आमजन के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हैं, जिनमें से कुछ योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है, तो कुछ योजनाएं लोगों को पता तक नहीं है।

सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में क्षेत्रीय सांसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, तो वहीं इन्हीं योजनाओं के सहारे सांसद अपने क्षेत्र में विकास कार्यों का बखान भी करते हैं। बहरहाल, इंदौर लोकसभा क्षेत्र में लोगों तक कितनी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। इसे जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम ने ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है।

Indore

ग्रामीण क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले संतोष गोस्वामी ने वन इंडिया हिंदी के साथ बातचीत में बताया की, बीजेपी राज में अच्छा काम हुआ है, और अच्छा काम कर रहे हैं, जब तक बीजेपी है, तब तक अच्छा काम होता रहे, यही चाहते हैं। मुझे किसी तरह की कोई योजना का लाभ नहीं मिला, फिर भी मैंने बीजेपी को वोट दिया है, भविष्य के लिए, पीएम मोदी ने राम मंदिर बनवाया है, और बहुत अच्छा काम किया है।

Recommended Video

    Indore Loksabha: किसी योजना का नहीं मिला फायदा, फिर भी वोट BJP को जाएगा, जानिए क्या है माहौल

    पान की दुकान चलाने वाले जितेंद्र जैन बताते हैं की, हमारे यहां पंचायत स्तर पर काम हो रहे हैं। सांसद जी की कोई बात नहीं करते। सांसद स्तर पर कोई कार्य नहीं। पंचायत स्तर पर कार्य हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल को देखकर मतदान करेंगे। हमें किसी भी योजना का कोई लाभ नहीं मिला है।

    इंदौर लोकसभा सीट सामान्य के लिए आरक्षित है। इस सीट का अत्यधिक हिस्सा शहरी क्षेत्र में आता है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कई गांव इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में इंदौर शहर की पांच विधानसभा तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र की तीन विधानसभा आती हैं, जिनमें में प्रमुखता से सांवेर, राऊ और देपालपुर विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र में गिनी जाती है।

    ये भी पढ़े- Indore Loksabha: पंचायतों में कितना पहुंचा सांसद निधि का पैसा, जानिए क्या है माहौल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+