Indore Loksabha: पंचायतों में कितना पहुंचा सांसद निधि का पैसा, जानिए क्या है माहौल
Indore Loksabha: देशभर में अब धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव का माहौल बनने लगा है जहां लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता भी तैयार नजर आ रही है कुछ ऐसा ही चुनावी माहौल अब मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखा जाने लगा है जहां इंदौर लोकसभा में चुनाव के हलचल अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता ने शंकर लालवानी को अपना सांसद चुना था, जहां शंकर लालवानी के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने को है। सांसद लालवानी के पांच साल के कार्यकाल में ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। यही कारण है कि, समय-समय पर अलग-अलग पंचायत में सांसद निधि का पैसा पहुंचता रहा है।

इंदौर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सांवेर विधानसभा की सोलसिंधा पंचायत के सरपंच शक्ति सिंह गांधी ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए बताया कि, लोकसभा क्षेत्र में सांसद शंकर लालवानी ने अच्छे काम किए हैं, सांवेर विधानसभा की सभी पंचायत में हाल ही में राशि जारी की गई है। हमारी पंचायत में सीसी रोड के लिए 7 लाख रुपए दिए हैं, जब भी हमें कुछ आवश्यकता होती है, तो हम सांसद से मांग करते हैं। वह उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं।
Recommended Video
ग्राम पंचायत जैतपुर के सरपंच हैदर पटेल ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए बताया की, सांसद शंकर लालवानी की ओर से 5 लाख की सांसद निधि पंचायत के विकासकार्यों के लिए मिली है, सांसद शंकर लालवानी के काम से खुश हैं। हमारी पंचायत से आगे भी बीजेपी अच्छे मतों से जीतेगी।
इंदौर लोकसभा सीट सामान्य के लिए आरक्षित है। इस सीट का अत्यधिक हिस्सा शहरी क्षेत्र में आता है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कई गांव इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में इंदौर शहर की पांच विधानसभा तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र की तीन विधानसभा आती हैं, जिनमें में प्रमुखता से सांवेर, राऊ और देपालपुर विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र में गिनी जाती है। इस लोकसभा क्षेत्र से अब तक चुने गए सांसद शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
ये भी पढ़े- जनता रूपी हनुमान सोठे लगाएगी...राम के अस्तित्व को नकारने वालों पर कैलाश विजयवर्गीय का निशाना












Click it and Unblock the Notifications