Indore Loksabha Election पर राम मंदिर का कितना पड़ेगा असर, जानिए क्या है माहौल

Indore Loksabha: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है, जहां राम मंदिर को लेकर सियासत का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल राम मंदिर का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, तो वहीं जनता भी राम मंदिर को देख अपना वोट डाल सकती है।

राम मंदिर और सियासत से जुड़ी बारीकियां को समझने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची, जहां वन इंडिया हिंदी की टीम ने लोगों से बातचीत कर यह जाना की क्या आगामी लोकसभा चुनाव पर राम मंदिर का कोई प्रभाव देखने मिलेगा।

Indore

चाय की दुकान चलाने वाले संतोष गोस्वामी बताते हैं की, राम मंदिर बन रहा है इसके लिए बहुत खुशी हो रही है, मोदी जी ने अपने कार्यकाल में राम मंदिर बनाया है, कैसा भी कुछ भी किया हो लेकिन काम अच्छा किया है। जितेंद्र मांडीवाल ने बताया की, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 सालों का संघर्ष पूरा हो रहा है, यह भारत देश के सभी सनातनियों के लिए हर्ष का विषय है। जितेंद्र जैन ने बताया की, राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है भगवान श्री राम सभी के हैं, किसी एक के नहीं हैं। वोटिंग राजनीतिक दल के हिसाब से ही किया जाएगा। राम मंदिर अलग है, और राजनीति अलग है। राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि, राम मंदिर बीजेपी नहीं बना रही है, कोर्ट का फैसला था, बनना था।

Recommended Video

      Indore Loksabha Election पर राम मंदिर का कितना पड़ेगा असर, जानिए क्या है माहौल

      सावित्रीबाई बताती है कि, राम मंदिर बनने की बहुत खुशी है, मोदी जी राम मंदिर बनवा रहे हैं। दीपमाला बताती हैं कि, राम मंदिर को देखकर वोट देंगे।

      देशभर में अब धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव का माहौल बनने लगा है जहां लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता भी तैयार नजर आ रही है कुछ ऐसा ही चुनावी माहौल अब मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखा जाने लगा है जहां इंदौर लोकसभा में चुनाव के हलचल अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है।

      ये भी पढ़े- Indore Loksabha: पंचायतों में कितना पहुंचा सांसद निधि का पैसा, जानिए क्या है माहौल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+