Indore Loksabha: सांसद से नहीं PM MODI से है लाड़ली बहना का वास्ता, सुनाई दास्तां, जानिए क्या है माहौल

Indore Loksabha: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव नजदीक है, जहां लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं, तो वहीं जनता भी अब अपना सांसद चुनने के लिए तैयार नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में लाडली बहन योजना का अच्छा खासा प्रभाव देखने मिला था, जिसकी बदौलत BJP ने प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव अब जल्द होने हैं, जहां संभावना जताई जा रही है कि, लोकसभा चुनाव में लाड़ली बहना योजना का प्रभाव देखने मिल सकता है। इसी के साथ BJP सरकार ने महिलाओं के लिए कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई हैं, जहां सरकार की ओर से इन योजनाओं का महिलाओं तक पहुंचने का दावा भी समय-समय पर किया जाता रहा है।

Indore

इंदौर लोकसभा क्षेत्र की सांवेर विधानसभा के धरमपुरी गांव में रहने वाली सावित्रीबाई बताती है कि, लाडली बहन योजना का फायदा मिला है, खाते में 1200 रुपए आए हैं। कई योजनाएं आई हैं, जिनका फॉर्म हमें भरना है। मोदी राम मंदिर बनवा रहे हैं, इसकी हमें खुशी है।

Recommended Video

    सांसद से नहीं PM MODI से है लाड़ली बहना का वास्ता, सुनाई दास्तां, जानिए क्या है माहौल

    ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली दीपमाला बताती हैं की, मैं जुड़ी नहीं थी इसलिए किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी को वोट देंगे, क्योंकि वो अच्छी योजनाएं बना रहे हैं। योजना का लाभ अभी नहीं तो कभी ना कभी तो जरुर मिलेगा। एक ऐसी ही महिला शिवानी ने बताया की, योजना का लाभ नहीं मिल रहा, आने वाले चुनाव में देख परख कर मतदान करेंगे।

    चाय की दुकान चलाकर जीवन यापन करने वाली महिला ने बताया की, लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला है। महिलाओं के हिसाब से अच्छा काम हो रहा है। आने वाले समय लाड़ली बहना योजना के हिसाब से वोट देंगे।

    केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन यादव सरकार महिलाओं के लिए लगातार अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं, जहां इन योजनाओं का सीधा प्रभाव लोकसभा चुनाव पर पड़ने की पूरी संभावना जलाई जा रही है। लेकिन योजनाओं का लाभ कितनी महिलाओं तक पहुंच सका और कितनी महिलाएं इन योजनाओं के आधार पर अपना मत डालेंगी ये आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन वर्तमान में वन इंडिया हिंदी टीम के साथ बातचीत करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अपने हाल बयां किए हैं।

    ये भी पढ़े- Indore Loksabha: पंचायतों में कितना पहुंचा सांसद निधि का पैसा, जानिए क्या है माहौल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+