Video: कैराना में कैमरे के सामने रोते हुए बोला शख्स, 'दलित होने कारण मुझे वोट डालने से रोका'

यूपी के कैराना में दलितों ने वोट डालने को लेकर चुनाव आयोग पर एक बड़ा आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हो चुका है। इस चरण में मोदी सरकार के तीन मंत्रियों- महेश शर्मा, वीके सिंह और सत्यपाल सिंह की किस्मत का भी फैसला होगा। मतदान के दौरान वेस्ट यूपी के कई इलाकों में ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलीं। वहीं, बिजनौर में कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि ईवीएम में हाथी के निशान का बटन दबाने पर कमल का निशान दिख रहा था। हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोप से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। इस बीच कैराना में एक शख्स ने आरोप लगाया कि उसे दलित होने के कारण पोलिंग बूथ पर वोट नहीं डालने दिया गया।

'मतदान पर्ची होने के बावजूद नहीं डला वोट'

'मतदान पर्ची होने के बावजूद नहीं डला वोट'

फर्स्ट पोस्ट की खबर के मुताबिक, गुरुवार को पहले चरण के मतदान के दौरान पश्चिमी यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर शामली नया बाजार इलाके में दलित मतदाताओं ने चुनाव आयोग के ऊपर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। इन मतदाताओं का आरोप था कि उनका नाम मतदाता सूची में मौजूद होने के बावजूद उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। इन्हीं में से एक मतदाता ने कैमरे के सामने रोते हुए बताया कि वोटर लिस्ट में उसका नाम और उसके पास मतदान पर्ची होने के बावजूद उसे मतदान करने की इजाजत नहीं दी गई। इस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारियों ने दलित होने के कारण उसे वोट डालने से रोका।

'EVM की धांधली से जीतना चाहती है BJP'

'EVM की धांधली से जीतना चाहती है BJP'

आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमा मायावती ने भी पहले चरण के चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'सत्ताधारी बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में आम जनता द्वारा बुरी तरह से नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से, ईवीएम की धांधली से, पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग से और ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर आदि धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है। यदि देश के लोकतंत्र में आम जनता की आस्था को बचाए रखना है तो फिर चुनाव आयोग की यह संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इन बातों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले और तत्काल आवश्यक उपाय करे ताकि अगले सभी चरण के चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष हो सकें।'

देखिए वीडियो:-

'हाथी का बटन दबाने पर कमल का निशान'

वहीं, पहले चरण के मतदान में गुरुवार को यूपी के बिजनौर में कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि हाथी का बटन दबाने पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कमल का निशान दिखता है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में बसपा के नेता मौके पर पहुंचे और मामले की शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट से की। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कहा कि ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। उन्होंने बताया कि मॉक पोलिंग के दौरान कुछ गड़बड़ियां हुई थी, जिसके बाद हमने पूरा सेट ही चेंज कर दिया। वहीं, शामली जिले के लाला लालपत राय कन्या इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर भी एक ईवीएम मशीन में गड़बड़ी सामने आई। लोगों का आरोप था कि कमल का बटन दबाने पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कप प्लेट का निशान दिखाई देता है। लोगों के विरोध के बाद अधिकारियों ने ईवीएम को बदलवा दिया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की सात सीटों पर क्या कहते हैं राजनीतिक समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+