Lok Sabha Elections 2019: छात्रों को लुभाने के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी कोशिश में जुटी है। पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में छात्रों के लोन माफ करने के वादे को शामिल कर सकती है। ऐसा पहली बार है जब चुनावी घोषणा पत्र में इस तरह का वादा शामिल किया जाएगा, जिसमे छात्रों के लोन को माफ किया जाएगा। यह विचार पार्टी के घोषणा पत्र को तैयार करने के दौरान हुई चर्चा के दौरान सामने आया। घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल एक नेता ने बताया कि उच्च शिक्षा काफी खर्चीली होती है और यह छात्रों के लिए हमेशा से बड़ी चुनौती रही है, इसी वजह से इसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

अंतिम फैसला वर्किंग कमेटी का
कांग्रेस नेता के अनुसार इस चुनावी वादे पर अभी मंथन चल रहा है कि आखिर किस वर्ग को यह फायदा दिया जाएगा। इससे जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की जा रही है कि लोन माफी की अधिकतम राशि क्या होगी, किस वर्ग और आय के लोगों को यह सुविधा दी जाएगी। कांग्रेस नेता ने बताया कि हमने इस बारे में तमाम लोगों से सुझाव हासिल किए हैं और इसपर चर्चा कर रहे हैं। इसपर अंतिम फैसला कांग्रेस वर्किंग कमिटी लेगी।

69100 करोड़ रुपए का छात्र लोन
सरकारी आंकड़े के अनुसार भारतीय बैंको ने छात्रों को 21 दिसंबर 2018 तक कुल 69100 करोड़ रुपए का लोन दिया है। पिछले वर्ष कांग्रेस-जनता दल ने कर्नाटक में गठबंधन के दौरान छात्रों को लोन माफी का प्रस्ताव दिया था। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी संख्या में युवा मतदाताओं को अपनी ओर खींचना चाहती है। 2019 में पहली बार 15 करोड़ युवा मतदाता वोट देंगे, लिहाजा पार्टी इन तमाम वोटरों को लुभाने के लिए यह चुनावी वादा अपने घोषणा पत्र में शामिल कर सकती है।

युवा मतदाता पर नजर
कांग्रेस मुख्य रूप से इस बार पहली बार वोट करने वाले 130 मिलियन नए मतदाताओं पर नजर रख रही है , जबकि इस 110 मिलियन मतदाता दूसरी बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, उनपर भी पार्टी की नजर है। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 900 मिलियन मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

आम लोगों से मांगा सुझाव
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के घोषणा पत्र बनाने की प्रक्रिया में कांग्रेस पार्टी ने आम लोगों से सुझाव मांगा है। इसके लिए लोगों से कहा गया है कि वह व्हाट्सएप, इंटरनेट और ईमेल के जरिए अपने सुझाव दे सकते हैं। छात्रों के लोन माफ करने का सुझाव ऐसे समय पर सामने आया है जब राहुल गांधी ने लोगों से वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी फिर से सरकार में आती है तो वह न्यूनतम आय की गारंटी देगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी किसानों की कर्जमाफी का भी घोषणा पत्र में ऐलान कर सकती है।
इसे भी पढ़ें-मार्च से कांग्रेस शुरू करेगी मेगा चुनाव प्रचार अभियान
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications