कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस में सीट शेयरिंग तय, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी भाजपा

Lok Sabha Election, Karnataka: लोकसभा चुनाव की तरिखों का ऐलान हो चुका है। इस बार के आम चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल जबकि सातवां और आखिरी चरण 1 जून को संपन्न होगा। इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी ने कर्नाटक में अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है।

कर्नाटक में पिछले साल सितंबर एनडीए में शामिल हुई जेडीएस ने भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन किया है। दोनों के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तय हो चुका है। बीजेपी और जेडीएस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
यह भी देखें: Lok Sabha Election: 'अगर पीएम मोदी भी आ जाएं..', कर्नाटक में कहीं हिमाचल वाला न हो जाए BJP का हाल!

Karnataka BJP JDS seat sharing

जेडीएस के साथ सीट बंटवारे पर कर्नाटक राज्य चुनाव प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, "बीजेपी और जेडीएस ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी जेडीएस के समर्थन से 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, और जेडीएस बीजेपी के समर्थन से 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस नेतृत्व कर्नाटक के मौजूदा मंत्रियों को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मनाने में विफल रही। जिसके बाद पार्टी ने गुरुवार को 17 उम्मीदवारों की घोषित सूची में पांच कैबिनेट मंत्रियों के बच्चों और एक की पत्नी को मैदान में उतारा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सूची में नहीं है और उन्होंने गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र अपने दामाद राधाकृष्ण के लिए खाली कर दिया है। कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को अयोग्य बताया है। बीजेपी का कहना है कि मोदी लहर की वजह से कर्नाटक में माहौल बीजेपी के पक्ष में है।

कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट पर बीजेपी का निशाना
कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची पर कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, "कांग्रेस को (कर्नाटक के) 28 लोकसभा क्षेत्रों में एक भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिल सका। जब 'मोदी लहर' के कारण उनका कोई भी मंत्री चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। उन्हें अपने मंत्रियों के परिवारों पर निर्भर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा... (कर्नाटक में) माहौल बीजेपी, एनडीए और पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में है।"
यह भी देखें: Karnataka News: हिंदू लड़की से बात करने पर कर्नाटक के छात्र को सरेआम पीटा, फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+