Karnataka News: हिंदू लड़की से बात करने पर कर्नाटक के छात्र को सरेआम पीटा, फिर...
कर्नाटक में नैतिक पुलिसिंग की एक घटना सामने आई है। यहां बुधवार को एक अल्पसंख्यक समुदाय के एक छात्र को एक हिंदू लड़की से बात भारी पड़ा गया। जब कथित तौर पर छात्र को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पीट दिया।
घटना 18 मार्च की है, जब वह कॉलेज से घर लौट रहा था। पुलिस को बताया कि वह हिंदू समुदाय की एक लड़की से फोन पर बातचीत कर रहा था। तभी गोगी मोहल्ले के पास नौ लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया।

आगे बताया कि उन लोगों ने उन्हें 5 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा और उनके साथ मारपीट की। छात्र ने कहा कि उन्होंने चाकू लहराया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में, कर्नाटक के हावेरी में एक अंतरधार्मिक जोड़े को नौ व्यक्तियों के एक समूह द्वारा उत्पीड़न और धमकियों का शिकार होना पड़ा था। यह घटना तब हुई जब छह लोगों ने एक लॉज के कमरे में घुसकर अलग-अलग धर्मों का पालन करने के बावजूद एक साथ रहने के 'अपराध' के लिए एक जोड़े पर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications