RajasthanElections2018: राम मंदिर पर कांग्रेस खेल रही है खतरनाक खेल: पीएम मोदी

अलवर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलवर में राज्य की पहली चुनावी सभा को संबोधित किया, अलवर के विजय नगर मैदान में उनकी रैली आयोजित की गई थी, इस दौरान खुलकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बहुत गंदा खेल रही है, राम मंदिर के मुद्दे पर उसके इरादे नहीं है, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अयोध्या पर लोगों की बात सुनकर फैसला करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस महाभियोग लाकर सुप्रीम कोर्ट के जजों को डरा रही है लेकिन वो शायद ये भूल गए हैं कि जनता सब देख रही है, मैं सुप्रीम कोर्ट के जजों से अपील करता हूं कि नो डरे नहीं।

कांग्रेस अहंकारी पार्टी है: पीएम मोदी

कांग्रेस अहंकारी पार्टी है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अहंकारी पार्टी है, वो जातिवाद फैलाती है, उसकी रगों में सिर्फ नफरत भरी हुई है, कांग्रेस के दिग्गज नेता ने मेरी जाति को लेकर हमला बोला, जब लोगों ने इस पर नाराजगी जताई तो उनके आलाकमान ने नेता को सस्पेंड कर दिया लेकिन कुछ दिन बाद ही उस नेता को वापस गले लगा लिया यही नहीं उनके नेता मेरी मां को गाली देते हैं।

भारत रत्न पर उठाए सवाल

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत रत्न केवल अपने आला कमान को दिया, सरकार रहते हुए उन्हें बाबा साहेब अम्बेडकर की याद नहीं आई. उन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया है, अलवर की धरती की गौरव कथाएं हैं लेकिन नामदारों की वजह से ये विकास से दूर है। पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन को लेकर कहा कि कांग्रेस ने 40 साल लगा दिए लेकिन जवानों को पेंशन नहीं दे पाई।

यह भी पढ़ें: VHP Dharma Sabha: विहिप की धर्मसभा से आशंकित लोग, छावनी में तब्दील अयोध्या नगरी

पीएम ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें लोग कांग्रेस के नेता के सामने भारत माता जय का नारा लगाते हैं तो नेता उन्हें कहते हैं कि भारत माता कि जय नहीं सोनिया गांधी की जय बोलो।

पीएम ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें लोग कांग्रेस के नेता के सामने भारत माता जय का नारा लगाते हैं तो नेता उन्हें कहते हैं कि भारत माता कि जय नहीं सोनिया गांधी की जय बोलो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+