AAP नेता राघव चड्ढा ने CM अमरिंदर को लिखी चिट्ठी, किसानों के लिए मांगी पंजाब पुलिस की सुरक्षा

Farmers Protest: नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से जारी किसान आंदोलन फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। राकेश टिकैत के भावुक संदेश और मुजफ्फरनगर महापंचायत में हजारों की संख्या में किसानों की मौजूदगी ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आदोंलन में फिर से नई जान फूंक दी है। इस बीच सिंधु बॉर्डर (singhu border) समेत कई अन्य स्थानों पर किसानों पर हो रहे हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) को पत्र लिख आंदोलनकारी किसानों को सुरक्षा देने की मांग की है।

Letter written to AAP leader Raghav Chadha CM Amarinder security of Punjab Police for farmers

पंजाब में 'आप' के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिख आग्रह किया है कि वह धरने पर बैठे किसानों को सुरक्षा के लिए कैंपों को चारों पंजाब पुलिस को पर्याप्त संख्या में तैनात करें। राघव चड्ढा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा किसान आंदोलन को कुचलने के लिए किसानों पर अपने गुड्डों द्वारा हमले करवा रही है। दंगाइयों के साथ बीजेपी के बड़े नेताओं की तस्वरें इस बात का सबूत है कि किसानों पर हमले भाजपा करवा रही है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर बोले मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक, राष्ट्र हित में जल्द निकाला जाए मुद्दे का हल

AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, दिल्ली पुलिस हिंसा भड़काने और बीजेपी के गुड्डों को पार्टी के इशारों पर शह देने का काम कर रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी (आप) यह अपील करती है कि पंजाब पुलिस द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हो रहे किसानों को सुरक्षा प्रदान करें। आपको बता दें कि पहले दिन से ही किसान आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन प्राप्त है। गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई ट्रैक्टर रैली में भी पंजाब के AAP विधायक अपना ट्रेक्टर लेकर पहुंचे थे। हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सिंघु बॉर्डर पर जाकर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+