किसान आंदोलन पर बोले मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक, राष्ट्र हित में जल्द निकाला जाए मुद्दे का हल

मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली। मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे का जल्द से जल्द हल निकालने की अपील की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं किसानों के आंदोलन से एक नेता के रूप में उभरा और उनकी परेशानियों को समझता हूं। मुद्दे का शीघ्र हल निकालना राष्ट्र के हित में है। मैं सरकार से उनकी चिंताओं को सुनने का आग्रह करता हूं, दोनों पक्षों को जिम्मेदारी से बातचीत में शामिल होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "अधिकांश किसान शांतिपूर्ण रहे हैं, मैं उनसे सरकार से बातचीत करने की अपील करता हूं। इसके अलावा, मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि दुनिया में किसी भी आंदोलन को दमन के माध्यम से हल नहीं किया जा सकता है।

Satya Pal Malik

इससे पहले शनिवार को बजट को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का मसला बातचीत से ही दूर होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को दिया गया सरकार का प्रस्ताव आज भी कायम है। किसान नेताओं संग पिछली चर्चा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा था कि वे किसानों से केवल एक फोन दूर हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मसलों को वार्ता के जरिए सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताई वजह, आखिर क्यों किसानों के साथ हर दौर की बातचीत हो रही है फेल

पीएम नरेंद्र मोदी की इस प्रतिक्रिया के बाद किसान नेता नरेश टिकैत ने रविवार को कहा, "प्रदर्शनकारी किसान प्रधानमंत्री की गरिमा का सम्मान करेंगे, लेकिन अपने स्वयं के सम्मान की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

मसले का हल निकालने के लिए बीच का रास्ता निकाला जाना चाहिए, बातचीत की जानी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+