झारखंड में छात्राओं पर लाठीचार्ज का विडियो वायरल, मंत्री ने दिए जांच के आदेश, बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली, 10 अगस्त। झारखंड के धनबाद में छात्राओं पर लाठीचार्ज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि कलेक्ट्रेट में लड़कियों के ऊपर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। यह मामला 6 अगस्त का है, जब छात्राएं पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। दरअसल जिस वक्त छात्राएं प्रदर्शन कर रही थीं उस समय प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हॉल के भीतर बैठक कर रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्राएं हॉल तक पहुंचने की कोशिश कर रही थीं, इसी दौरान पुलिस ने इन छात्राओं को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और उनपर लाठी चलाई।

lathicharge

Recommended Video

    Viral Video: झारखंड में Students पर लाठीचार्ज का मामला, मंत्री ने दिए जांच के आदेश | वनइंडिया हिंदी

    घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि धनबाद के डीसी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही महतो ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन के लिए एक तय प्रक्रिया है, अगर कोई छात्रा जो फेल हो गई है और वह परीक्षा पास करना चाहती है तो उसे शिकायत प्रकोष्ठ में इसके लिए आवेदन करना चाहिए। जहां सुनवाई होगी।

    वहीं प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि वह 6 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलने के लिए पहुंची थीं, लेकिन वहां के एसडीएम ने उन्हें जाने नहीं दिया और उनपर लाठीचार्ज करा दिया। खुद एसडीएम ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर लाठियां भांजीं। धनबाद के एसी श्याम नारायण राम ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए डीसी के आदेश पर दो सदस्यी जांच कमेटी का गठन किया गया है। छात्राओं से इस मामले में पूछताछ की गई है। जल्द ही जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

    छात्राओं पर लाठीचार्च के मामले के तूल पकड़ने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और तीन दिन के भीतर इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। रविवार को पीड़ित छात्राओं के साथ एसी और एसपी ने पूछताछ की है। जांच कमेटी ने उस महिला पुलिस अधिकारी से भी पूछताछ की है जिसने घायल और अस्पताल में भर्ती छात्राओं का बयान लिया है। साथ ही इस पूरी घटना के वीडियो, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+