Live Updates: BJP मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, पीएम मोदी-नड्डा मौजूद

Breaking News Live Updates : आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये बढ़ गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1731.50 रुपये का हो गया है।

 Live Updates

तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री ने अक्टूबर महीने के लिए डोमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है >तो वहीं दूसरी ओर देश कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Oct 01, 2023, 9:14 PM IST

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है।
Oct 01, 2023, 8:55 PM IST

BJP मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय समिति की बैठक थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। पीएम मोदी भी थोड़ी देर में पहुंचेंगे।
Oct 01, 2023, 7:14 PM IST

कांग्रेस ने अजय माकन को बनाया पार्टी का कोषाध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अजय माकन को कांग्रेस का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
Oct 01, 2023, 6:35 PM IST

राहुल गांधी कल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार सुबह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
Oct 01, 2023, 4:55 PM IST

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, Video

भारतीय क्रिकेट टीम 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले विश्व कप से पहले केरल तिरुवनंतपुरम घरेलू हवाई अड्डे पहुंची।
Oct 01, 2023, 3:52 PM IST

पुरानी पेंशन के लिए सरकारी कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे

पुरानी पेंशन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे
Oct 01, 2023, 3:20 PM IST

पीएम मोदी ने तेलंगाना में गैस परियोजनाओं का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में गैस परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
Oct 01, 2023, 2:26 PM IST

तेलंगाना में मेदक जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

तेलंगाना में चुनाव से पहले मेदक जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।
Oct 01, 2023, 1:48 PM IST

मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज की बैठक के बाद ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।
Oct 01, 2023, 1:34 PM IST

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, राजस्थान-छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर।
Oct 01, 2023, 1:19 PM IST

टर्की में संसद के पास आत्मघाती हमला

टर्की में संसद के पास आत्मघाती हमला, दो पुलिस अधिकारियों के घायल होने की खबर है।
Oct 01, 2023, 12:57 PM IST
दिल्ली

पीएम मोदी ने पोस्ट किया वीडियो

स्वच्छता अभियान पर पीएम मोदी ने पोस्ट किया वीडियो, सोशल मीडिया पर अंकित बैयनपुरिया संग की सफाई।
Oct 01, 2023, 12:18 PM IST

स्वच्छता ही सेवा

गृह मंत्री अमित शाह ने साबरमती, जेपी नड्डा ने दिल्ली में श्रमदान किया।
Oct 01, 2023, 11:47 AM IST

हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है।
Oct 01, 2023, 11:46 AM IST

संजय गांधी अस्पताल को लेकर फिर से नाराज हुए वरुण गांधी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है।
Oct 01, 2023, 11:45 AM IST

2024 से पहले यूपी को मथेगा संघ

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अब सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं।
Oct 01, 2023, 11:41 AM IST
मध्य प्रदेश

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 जवान थे सवार

भारतीय वायु सेना (इंडियन एयरफोर्स) के ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर का भोपाल के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हेलीकॉप्टर में एयरफोर्स के 6 जवान सवार था।
Oct 01, 2023, 11:40 AM IST
राजस्थान

'स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव'

राजस्थान विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का बड़ा बयान।
Oct 01, 2023, 11:29 AM IST
उत्तर प्रदेश

'स्वच्छता अभियान कार्यक्रम'

उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चक्रतीर्थ नैमिषारण्य में सड़क पर की सफाई।
Oct 01, 2023, 11:22 AM IST
मध्य प्रदेश

वायु सेना के ALH ध्रुव की इमरजेंसी लैंडिंग

भारतीय वायु सेना के ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर ने भोपाल के पास इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
Oct 01, 2023, 10:04 AM IST

हाफिज सईद के दोस्त मोस्ट वांटेड क़ैसर की हत्या

पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों का लगातार सफाया हो रहा है और हाफिज सईद के बेटे के बाद उसके दोस्त और मोस्ट वांटेड आतंकी कैसर फारूक की हत्या की जाने की रिपोर्ट आ रही है।
Oct 01, 2023, 9:35 AM IST

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन आज

PM मोदी ने रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी।
Oct 01, 2023, 9:23 AM IST

कुन्नूर के पास बड़ा सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास 60 यात्रियों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 9 लोगों की मौत हो गई है।
Oct 01, 2023, 9:20 AM IST

'LPG से लेकर विदेश टूर तक', आज से बदल गए ये नियम

हर महीने की पहली तारीख अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आती है।
Oct 01, 2023, 9:19 AM IST

कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम बढ़े

आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये बढ़ गए हैं।
Oct 01, 2023, 9:18 AM IST

घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम 7% बढ़े

सरकार ने नैचुरल गैस यानि घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में 7 फीसदी का इजाफा किया है।
Oct 01, 2023, 9:17 AM IST

क्या कमर्शियल एलपीजी की तरह पेट्रोल के भी बढ़े दाम?

आज देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी परिवर्तन होगा लेकिन आपको बता दें कि तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वो पहले की ही तरह स्थिर बने हुए हैं, जो लोगों के लिए राहत की बात है।
Oct 01, 2023, 8:30 AM IST

क्या दुनिया इसे स्वीकार करती?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा में जो हो रहा है, अगर यह कहीं और होता तो क्या दुनिया इसे स्वीकार करती?
Oct 01, 2023, 8:09 AM IST
दिल्ली

PM मोदी आज तेलंगाना दौरे पर जाएंगे

PM मोदी आज तेलंगाना दौरे पर जाएंगे, 13500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+