New Rules From 1st October: 'LPG से लेकर विदेश टूर तक', आज से बदल गए ये नियम
New Rules From 1st October: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आती है, जिसकी जानकारी ना होने पर इंसान को तगड़ा जुर्माना लग जाता है इसलिए यहां हम आपके लिए लाए पूरी लिस्ट, जो कि आपको ये बताएगी कि आज से क्या-क्या नियम बदल गए हैं।

LPG Cylinder की कीमतों में कटौती
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम अपडेट करती है, आज भी उसने रेट में चेंज किया है। 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये बढ़ गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1731.50 रुपये का हो गया है।
CNG के भी दाम बढ़ सकते हैं
हर महीने की पहली तारीख पर CNG का भी रेट अपडेट होता है, फिलहाल आज रेट में तो चेज नहीं हुआ लेकिन सरकार ने नैचुरल गैस यानि घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में 7 फीसदी का इजाफा किया है, जिससे आने वाले दिनों में सीएनजी के दाम बढ़ सकते हैं।
2000 रुपए के लिए आया बड़ा अपडेट
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए का नोट बदलने की समय सीमा को 7 सात दिन के लिए बढ़ा दिया है। पहले 30 सितंबर तक यह नोट जमा किए जाने थे अब यह नोट 7 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे, जो कि बड़ी राहत की बात है।
D-मैट खातों का नॉमिनेशन
30 सितंबर तक सेबी ने डीमैट अकाउंट्स के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया करने की बात कही थी, जिनका नॉमिनेशन कल तक नहीं हुआ है उनके खाते फ्रीज हो सकते हैं, हालांकि सेबी ने पेनाल्टी सिस्टम भी रखा है, जिसकी जानकारी उसके अकाउंट से ही मिलेगी।
बर्थ सार्टिफिकेट
1 अक्टूबर से पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और वोटर कार्ड के लिए बर्थ सार्टिफिकेट जरूरी हो गया है।
विदेश टूर महंगा
1 अक्टूबर से विदेश टूर पैकेज महंगा हो गया है, आज से 7 लाख रुपए से कम के विदेशी टूर पैकेज पर कस्टमर को 5 फीसदी TCS देना होगा।
16 दिन बैंक रहेंगे बंद
आरबीआई ने अक्टूबर के लिए बैंकों में छुट्टियों की घोषणा कर दी थी। इस महीने 16 दिन बैंक रहेंगे बंद हैं, इसलिए बैंक के काम सारे निपटा लेंगे क्योंकि अक्टूबर का पूरा महीना त्योहारों से भरा हुआ है इसलिए बैंक आधा महीना तो बंद ही रहेगा, हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होते ही रहेंगे।
चेक के जुड़े नियमों में बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा चेक से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकता है, इसलिए अगर आपकी चेक से जुड़ा कोई प्रश्न है तो जरूर इसकी पड़ताल कर लें।
ट्रैफिक से जुड़े नियम
आज से ट्रैफिक जुड़े नियम भी बदले हैं। इसलिए वाहन चलाते से पहले अपने स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल को जरूर चेक कर लें।












Click it and Unblock the Notifications