India vs Pakistan: हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

India vs Pakistan Asian Games, hockey match highlights: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में अब भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराकर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फिलाहल, भारतीय टीम पूल ए में चार मैच जीतकर टॉप पर है।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के चार गोल की अहम भूमिका रही। इस रिकॉर्ड जीत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अलावा वरुण ने 2 महत्वपूर्ण गोल किए। इसके साथ ही शमशेर, मनदीप, ललित और सुमित ने एक-एक गोल किया। भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

hockey match highlights

जानें कितने मिनट पर हुआ कौन-सा गोल
हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल 11वें मिनट पर किया। इसके बाद उन्होंने दूसरा गोल 17वें मिनट और 33वें मिनट पर तीसरा और 34वें मिनट पर चौथा गोल किया। भारत के लिए वरुण कुमार ने दो गोल 41वें और 54वें मिनट पर किए। वहीं मंदीप सिंह ने 8वें मिनट पर गोल किया, जबकि सुमित ने 30वें मिनट और शमशेर सिंह ने 46वें मिनट पर गोल किया। ललित उपाध्याय ने 49वें मिनट पर गोल किया। पाकिस्तान की और से मात्र दो गोल किए गये, जिसमें एक मोहम्मद खान और एक अब्दुल राणा ने किया।

क्या बोले भारतीय टीम के कप्तान
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस शानदार जीत के बाद कहा कि, आज का मैच बहुत अच्छा रहा, हमने अच्छी शुरुआत की। यही हमारा माइंड सेट था। सभी ने आज अच्छा खेला।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023, Day 7 Highlights: एशियन गेम्स में आज किसने भारत के लिए क्या जीता?

भारतीय टीम का अगला मुकाबला दो अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होगा। भारत बनाम पाकिस्तान का यह 180वां मुकाबला था, दरअसल, इससे पहले भारत ने 2017 में पाकिस्तान पर 7-1 के अंतर से जीत हासिल की थी, यह मैच 2017 वर्ल्ड लीग में खेला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+