फिर भड़के वरुण गांधी, बोले- नाम के प्रति नाराजगी लाखों का काम ना बिगाड़ दे
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। जिस तरह से अमेठी स्थित संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित किया गया है उसके बाद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि कहीं नाम के प्रति नाराजगी लाखों का काम न बिगाड़ दे।
वरुण गांधी ने संजय गांधी अस्पताल के कर्मचारियों की गुहार का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, सवाल संजय गांधी अस्पताल के 450 कर्मचारियों और उनके परिवार का ही नहीं, रोज सैकड़ों की संख्या में इलाज कराने वाले सूबे की आम जनता का भी है।

उनकी पीड़ा के साथ न्याय 'मानवता की दृष्टि' ही कर सकती है, 'व्यवस्था का अहंकार' नहीं। कहीं 'नाम' के प्रति नाराजगी लाखों का 'काम' न बिगाड़ दे। बता दें कि अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस अस्पताल के लाइसेंस को रद्द करके इसे सील कर कदिया गया था। यहां 14 सितंबर को एक महिला को भर्ती कराया गया था।
महिला के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी को एनस्थीसिया की अधिक मात्रा दी गई थी, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत होगी।
इस पूरे मामले में अस्पताल के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही अस्पताल को बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया है। प्रदेश की सरकार का कहना है कि अस्पताल के खिलाफ यह कार्रवाई स्थानीय समिति की जांच के बाद की गई है।
वहीं अस्पताल के लाइसेंस को रद्द किए जाने के बाद वरुण गांधी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर इस फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की थी। उन्होंने पत्र में लिखा कि बिना पूरी जांच के ही अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया, यह अस्पताल पर निर्भर लोगों के साथ अन्याय है।












Click it and Unblock the Notifications