घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम 7% बढ़े, CNG-PNG हो सकती है महंगी
सरकार ने नैचुरल गैस यानि घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में 7 फीसदी का इजाफा किया है। ग्लोबल बाजार में कीमतों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने एलएनजी के दाम में बढोत्तरी करने का फैसला लिया है। जिसके बाद सीएनजी और पीएनजी दोनों के दाम बढ़ सकते हैं।
तेल मंत्रालय की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसके अनुसार अक्टूबर माह में घरेलू स्तर पर गैस का उत्पादन 9.2 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट होगा जोकि सितंबर माह में 8.6 यूनिट था। नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।

बता दें कि सरकार ने लगातार दूसरे महीने प्राकृतिक गैस की कीमतों में इजाफा किया है। इससे पहले सितंबर माह में कीमतों को 7.85 डॉलर प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.60 डॉलर प्रति यूनिट किया गया था।
प्राकृतिक गैस की कीमतों में इजाफा होने की वजह से शहर में गैस वितरण करने वाली कंपनियां सीएनजी और पीएनजी दोनों के दाम बढ़ा सकती हैं। जिसका असर सीधे लोगों के किचन में देखने को मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि प्राकृतिक गैस की कीमतों में हर महीने संशोधन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications