बेटे के बाद हाफिज सईद के दोस्त मोस्ट वांटेड क़ैसर फारूख की भी हत्या, अज्ञात लोगों ने कराची में मारी गोली
Qaiser Farooq Gunned Down: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों का लगातार सफाया हो रहा है और हाफिज सईद के बेटे के बाद उसके दोस्त और मोस्ट वांटेड आतंकी कैसर फारूक की हत्या की जाने की रिपोर्ट आ रही है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची में कैसर फारूक नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि, फिलहाल हम ये पुष्टि नहीं कर रहे हैं, कि मारा गया शख्स, जिसका नाम कैसर फारूक है, वो भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी कैसर फारूक ही है या नहीं।
डॉन ने लिखा है, कि पुलिस अधिकारियों का मानना है, कि कैसर फारूख को निशाना बनाकर मारा गया है और ये टारगेट किलिंग की घटना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के एक और मोस्ट वांटेड आतंकवादी कैसर फारूक को पाकिस्तान के कराची में "अज्ञात लोगों" ने गोली मार दी गई है। मुफ्ती कैसर फारूक, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक और वैश्विक आतंकवादी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था।

हालांकि, हम इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है, कि कैसर फारूख जा रहा होता है और अचानकर उसके ऊपर गोलीबारी होने लगती है। हालांकि, वो भागने की कोशिश करता है, लेकिन भाग नहीं पाता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा है, कि कुछ हथियारबंद लोगों ने ईदी सेंटर के पास गुलशन-ए-उमर मदरसा में 30 साल के कैसर फारूक और 10 वर्षीय फारूक शाकिर को गोली मारकर घायल कर दिया और भाग गए।
समानाबाद के थाना प्रभारी इरशाद अहमद सूमरो ने कहा, कि घायलों को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान फारूक की मौत हो गई। उसे पीठ में गोली लगी थी।
कराची सेंट्रल एसएसपी फैसल अब्दुल्ला चाचर ने कहा है, कि यह एक टार्गेटेट किलिंग की तरफ इशारा कर रहा है, क्योंकि पीड़ितों से कुछ भी छीना नहीं गया है।पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में कई भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की हत्या की गई है।
28 सितंबर- हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जिया-उर रहमान की कराची में गोली मारकर हत्या
29 सितंबर- हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन सईद का शव पाकिस्तान की जब्बा घाटी में मिलने का दावा। अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था।
30 सितंबर: हाफ़िज़ का करीबी सहयोगी और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी क़ैसर फारूक कराची में मारे जाने का दावा












Click it and Unblock the Notifications