मायावती का ऐलान, अकेले दम पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी से गठबंधन नहीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज की बैठक के बाद ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, वह किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगी। बैठक के दौरान मायावती ने संसद में महिला आरक्षण बिल को पास करने की आलोचना की।

मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा ने यह सिर्फ चुनाव में फायदा उठाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और कई राज्यों होने वाले विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए भाजपा ने इस बिल को पास कराया है।

बता दें कि आज मायावती ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से मुलाकात की।

बैठक के दौरान पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा हुई साथ ही गांव चलो अभियान के दौरान पार्टी को किस तरह से मजबूती मिली, इसपर चर्चा हुई। इस दौरान मायावती ने पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

mayawati

बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा बसपा के सभी जिलाध्यक्षों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक लखनऊ में सुबह 11 बजे बसपा कार्यालय में शुरू हुई। बैठक के दौरान मायावती ने ऐलान किया वह अगला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी। वह अपने दम पर ही अगला चुनाव लड़ेंगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।

उन्होंने पिछले अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि गठबंधन करने से कुछ हासिल नहीं होता है। हम जब भी गठबंधन करके चुनाव लड़ते हैं तो हमारे वोट ट्रांसफर हो जाते हैं, लेकिन हमे दूसरे दल के वोट नहीं मिलते हैं। लिहाजा हम इस बार अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि हाल ही में मायावती ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस के साथ आ सकती हैं। लेकिन तमाम कयासों पर मायावती ने विराम लगाते हुए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+