Land For Job Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, CBI को RJD प्रमुख के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति

सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

लालू यादव

Land For Job Scam Lalu Yadav CBI: नौकरी के बदले जमीन मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है। इस मामले में सीबीआई ने केंद्र सरकार से मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी। यह 15 साल पुराना मामला है। इस मामले में सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

17 ठिकानों पर की थी छापेमारी

दरअसल, यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री (2004-2009) के कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। इस मामले में सीबीआई ने मई महीने में जांच के बाद केस दर्ज किया था और इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी और बेटियों सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। सीबीआई ने मई में दिल्ली और बिहार में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Recommended Video

    Sharad Yadav के निधन पर भावुक हुए Lalu Prasad Yadav, Video बनाकर कह दी ये बात | वनइंडिया हिंदी

    'भोला यादव घोटाले का सरगना'

    सीबीआई ने जुलाई में भोला यादव को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी के मामले में लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री थे। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे। लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे, उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था। आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है।

    वहीं, इससे पहले जॉब के बदले जमीन मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने आज बिहार में कई आरजेडी नेताओं के ठिकानों के साथ-साथ दिल्ली-गुरुग्राम समेत 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी। यह छापेमारी उस वक्त की गई थी, जब बिहार में महागठबंधन वाली सरकार को विधानसभा में अपना फ्लोर टेस्ट देना था। सीबीआई ने आरजेडी एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह, सांसद अशफाक करीम, पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय के साथ-साथ फैयाज अहमद के आवास पर छापेमारी की थी।

    यह भी पढ़ें- शरद यादव के निधन पर भावुक हुए मित्र लालू प्रसाद यादव, सिंगापुर अस्‍पताल से भारी मन से शेयर किया VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+