शरद यादव के निधन पर भावुक हुए मित्र लालू प्रसाद यादव, सिंगापुर अस्‍पताल से भारी मन से शेयर किया VIDEO

शरद यादव के निधन पर भावुक हुए मित्र लालू प्रसाद यादव, सिंगापुर अस्‍पताल से भारी मन से शेयर किया VIDEO

lalusharad

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्‍यक्ष शरद यादव को गुरुवार को निधन हो गया। 75 वर्षीय समाजवादी नेता शरद यादव की मौत की खबर उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्टीट करके दी। शरद यादव का निधन राजनीति जगत के लिए बड़ा धक्‍का है। लंबे समय से बीमार चल रहे शरद यादव के निधन पर राजनीति हस्तियों ने दुख जताया है। शरद यादव के करीबी दोस्‍त और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इस दुखद खबर से बड़ा आघात पहुंचा है।
अपना करीबी राजनीतिक दोस्‍त को खोने की खबर सुनकर लालू यादव ने सिंगापुर के अस्‍पताल जहां वो किडनी ट्रांसप्‍लांट के बाद भर्ती हैं वहां से वीडियो जारी कर शरद यादव के निधन पर शोक जताया है।

वीडियो में सिंगापुर के अस्‍पताल के बेड पर बैठे लालू यादव शरद पवार के निधन से काफी आहत नजर आ रहे हैं। लालू यादव ने कहते नजर आ रहे कि बड़े भाई शरद यादव के निधन की खबर से काफी विचलित हू, आहत हुआ हूं, शरद यादव, मुलायम सिंह यादव नीतीश कुमार समेत अन्‍य नेताओं के संग हमने डॉक्‍टर राममनोहर लोहिया चंद्रनायक ठाकुर के सानिध्‍य में हमने मिलकर राजनीति की।

लालू यादव ने कहा मैं सिंगापुर में हूं ये खबर सुनकर मन विचलित हो गया है। उन्‍होंने कहा शरद यादव महान और स्‍पष्‍ठवादी नेता थे । शरद यादव के साथ मिलकर मैंने राजनीति की मैं उनसे कभी-कभी लड़ भी लेता था लेकिन हमारी लड़ाई का कोई कटु असर नहीं रहता था। शरद यादव बोलने, भाषण देने के मामले में, विचारों को रखने के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं था। लालू यादव ने कहा लाखों दोस्‍तों को शरद यादव अकेला छोड़कर चले गए। मैं उनकी आत्‍मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और ईश्‍वर उनके परिवार को इस असहनीय दर्द को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+