लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी को दिल्ली कोर्ट ने IRCTC घोटाले में किया समन
पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। IRCTC स्कैम में दिल्ली की एक अदालत ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के साथ-साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव को समन किया है। इनपर आईआरसीटीसी के दो होटल को एक निजी फर्म को दिए जाने के मामले में कथित तौर पर उनके रेल मंत्री रहते अनियमितता बरतने का आरोप है।
ये भी पढ़ें: नर्मदा नदी में 'शराब' बहाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर बोला हमला

स्पेशल जज अरविंद कुमार ने आईआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया में हुई कथित तौर पर अनियमितताओं से जुड़े मामले में सभी आरोपियों को 31 अगस्त को अदालत में पेश होने को कहा है। इसके पहले सीबीआई ने 16 अप्रैल को चार्जशीट दायर कर कहा था कि सभी आरोपियों के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।
सीबीआई द्वारा दायर की गई चार्जशीट में लालू, तेजस्वी और राबड़ी देवी के अलावा आईआरसीटीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक बीके अग्रवाल, आईआरसीटी के तत्कालीन निदेशक राकेश सक्सेना, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता और उनकी पत्नी सरला गुप्ता का नाम भी शामिल है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के तत्कालीन समूह महाप्रबंधकों वीके अस्थाना और आरके गोयल, सुजाता और चाणक्य होटल के निदेशकों विजय कोच्चर और विनय कोच्चर का नाम भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: आखिर कौन से राज जानते हैं अमर सिंह, पीएम मोदी ने जिसका मंच से किया था इशारा?












Click it and Unblock the Notifications