आखिर कौन से राज जानते हैं अमर सिंह, पीएम मोदी ने जिसका मंच से किया था इशारा?

लखनऊ। कभी मुलायम सिंह परिवार के बेहद करीबी रहे राजनेता अमर सिंह इन दिनों बीजेपी के करीब दिख रहे हैं। रविवार को लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम में वह मौजूद रहे। राजनीति के विरोधियों के किसी प्रसंग का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यहां अमर सिंह भी बैठे हैं। जो एक एक इतिहास खोल कर रख सकते हैं। मोदी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लग रहे हैं कि आने वाले समय में अमर सिंह सपा के लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकते हैं?

can amar singh will create problem for akhilesh yadav and congress?

दरअसल रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी में शमिल हुए थे। इस दौरान पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि अमर सिंह सब जानते है। पीएम ने कहा कि उद्योगपतियों के साथ का विरोध करने वाले पर्दे के पीछे तो उनसे खूब मुलाकात करते हैं और सामने आकर उनका ही विरोध करते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था क्योंकि आज जो लोग विरोध कर रहे हैं पहले वो पर्दे के पीछे से इन्हें सपोर्ट करते थे। यह सबको मालूम है कौन लोग किसके हवाई जहाज से घूमते रहे। इतना ही नही पीएम मोदी ने कहा कि अमर सिंह को सब पता है कि कौन उद्योगपति किस किस के दरवाजे पर दंडवत करते हैं। अमर सिंह एक एक करके सभी का इतिहास खोल सकते हैं।

भगवा कुर्तो में नजर आए अमर सिंह

अमर सिंह यहां अलग अंदाज में नजर आए। दरअसल अमर सिंह ने आज भगवा कुर्ता पहना हुआ था। बीते कुछ दिन पहले ही अमर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सीएम से मुलाकात के बाद से सियासी गलियारे अमर सिंह के भाजपा में शामिल होने की कयास लगाए जा रहे थे। हांलकि अमर सिंह ने इसे औपचारिक मुलाकात बता कर बात को टाल दिया था।

आपको बता दें कि पिछले सोमवार को शाम को अमर सिंह अचानक लखनऊ पंहुचे और योगी आदित्य नाथ से उनके कार्यालय जा कर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बात अमर सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गईं थी।अमर सिंह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की इस मुलाकात की खबर पहले से किसी को नहीं थी, यहां तक कि मीडिया को भी इसकी भनक मुलाकात के बाद लगी। बाद में आधिकारिक सूत्रों ने भी मुलाकात की पुष्टि की।

समाजवादी पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था

एक समय था अमर सिंह मुलायम सिंह के काफी करीब थे। और समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती थी। पर मुलायम युग के बाद अखिलेश के अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। तब से ही अमर सिंह दूसरी पार्टियों का दरवाजा लगातार खटखटा चुके हैं। बीच में उनके कांग्रेस में भी जाने की खबरें आईं थीं।

नेपाल के दौरे के बाद सीधा लखनऊ पहुंचे थे

इससे पहले अमर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। वो नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से कर चुके है। और कई सार्वजनिक मौकों पर कह चुके है कि वो बीजेपी में शामिल होने के खिलाफ नही हैं। जानकारी के मुताबिक अमर सिंह नेपाल के दौरे के बाद सीधा लखनऊ पहुंचे थे। फिलहाल अमर सिंह और मुख्यमंत्री योगी की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+