नर्मदा नदी में 'शराब' बहाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर बोला हमला
भोपाल: एक ओर, मध्य प्रदेश सरकार शराब की दुकानों को नर्मदा नदी से पांच किमी दूर रखने की दिशा में काम कर रही है, वहीं एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर आबकारी विभाग के कर्मचारी सैकड़ों लीटर जब्त की गई अवैध देशी शराब पवित्र नर्मदा नदी में बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने आबकारी विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: आज तय होगा असम में कौन नागरिक और कौन विदेशी? सुरक्षा सख्त, 220 कंपनियां तैनात

कांग्रेस ने आबकारी अधिकारियों पर हिंदू धर्म की धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारियों ने नर्मदा नदी में शराब बहाकर पाप किया है। कांग्रेस ने शिवराज सरकार को भी आड़े हाथों लिया। जबकि धार जिले में सैकड़ों लीटर देशी शराब को वहां से गुजरने वाली नर्मदा नदी में बहाने के आरोपों को आबकारी विभाग ने खारिज किया है और कहा है कि नर्मदा नदी में अवैध शराब नहीं बहाई गई।
इस मामले पर सफाई देते हुए धार जिले के सहायक आबकारी अधिकारी शरद चंद्र निगम ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे गड्ढों में शराब बनाने वाला मसाला डाला गया था। उन्हें नदी की पवित्रता का पूरा ध्यान है और कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिसके कारण नर्मदा नदी का पानी अपवित्र हो जाये। बता दें कि शिवराज सरकार नर्मदा नदी के दोनों तटों पर 5 किमी के दायरे में स्थित शराब की दुकानों को बंद कराने का काम कर रही है और कुछ महीने पहले ही, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा के संरक्षण के लिए 'नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा' भी निकाली थी।
ये भी पढ़ें: ट्राई चेयरमैन का Aadhaar चैलेंज फेल, हैकर का दावा, बैंक खाते में सेंध लगाकर जमा किया 1 रु.
-
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
जन्मदिन की बधाई या सियासी तंज? CM को 28% आरक्षण याद दिलाते ही बढ़ी हलचल—जानिए पूरा मामला -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, आखिर क्या हुई समस्या और कैसी है अब तबीयत? -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया












Click it and Unblock the Notifications