लखीमपुर दलित बहनों से दुष्कर्म-हत्या: अंतिम संस्कार को राजी हुआ परिवार, वित्तीय-फास्ट ट्रैक ट्रायल का आश्वासन
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पीड़ित परिवार ने वित्तीय मदद के आश्वासन और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद लड़कियों के अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
लखीमपुर खीरी, 15 सितंबर: लखीमपुर खीरी में 5 लोगों ने 17 और 15 वर्षीय दो दलित बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गांवों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पीड़ित परिवार ने वित्तीय मदद के आश्वासन और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद लड़कियों के अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। पीड़ितों के पार्थिव शरीर को उनके परिवार और अन्य लोग उनके अंतिम संस्कार के लिए श्मसान घाट ले गए।

न्याय और एक करोड़ रुपये की मांग
इससे पहले मृतकों के परिजनों ने दोनों बहनों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने न्याय और एक करोड़ रुपये की मांग की है। यूपी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में कथित रूप से शामिल सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वाले के नाम सुहैल, जुनैद, हाफिजुल रहमान, करीमुद्दीन और आरिफ है। पीड़िता के पड़ोसी छोटू नाम के छठे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने कथित तौर पर इन लड़कों से उनका परिचय कराया था।

6 आरोपी गिरफ्तार
पांचों आरोपियों को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था। भागने की कोशिश कर रहे जुनैद को आज सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। एसपी संजीव सुमन ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार दोपहर को लड़कियों को गन्ने के खेत में ले जाकर सुहैल और जुनैद ने दुष्कर्म किया। अन्य ने सबूतों को मिटाने में मदद की।

'ग्रामीणों का प्रदर्शन'
स्थानीय ग्रामीणों और लड़कियों के परिवार ने विरोध मार्च निकाला और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मृतक के परिवार ने तीन लोगों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है और गांव से कुछ किलोमीटर दूर निघासन चौराहे पर प्रदर्शन किया।
Recommended Video

'शवों पर चोट के निशान नहीं'
लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन, पुलिस बल के साथ, धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लक्ष्मी सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "लखीमपुर खीरी के एक गांव के बाहर एक खेत में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके पाए गए। शवों पर कोई चोट नहीं मिली।

'बेटियों को उठा ले गए दरिंदों'
लड़कियों की मां ने मीडिया से कहा कि उन्हें शक है कि उनकी बेटियों की हत्या की गई है। उसने आरोप लगाया कि पड़ोस के गांव के तीन युवकों ने बाइक पर सवार होकर दोनों लड़कियों को एक झोपड़ी के पास से अगवा कर लिया, जबकि दोनों बहनें चारा काट रही थीं। मां ने कहा, "मैं झोपड़ी के अंदर नहा रही थी तभी पड़ोस के गांव के तीन युवक आए, एक पीले रंग की टी-शर्ट में, दूसरा सफेद में और तीसरा नीली टी-शर्ट में आए और मेरी बेटियों को उठा ले गए।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी : दलित बहनों की गला दबाकर की हत्या फिर पेड़ से लटका दिया शव, PM रिपोर्ट आई सामने












Click it and Unblock the Notifications