नशे में धुत सेना के कैप्टन ने लेडी प्रोफेसर को छेड़ा, कार से जबरन घसीटा

कानपुरः यूपी के लखनऊ में सेना के एक अफसर को महिला प्रोफेसर के साथ बदललूकी और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित प्रोफेसर ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि वारदात के समय सेना का कैप्टन नशे में था। नशे की हालात में कैप्टन सत्य प्रकाश ने उसे कार की ओर जबरन घसीटने की कोशिश की। कैप्टन के साथ हॉस्टल के वॉर्डन को भी गिरफ्तार किया गया है।

 lady professor allegation of molestation on Army captain, arrested in Kanpur

पीड़िता प्रोफेसर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि हॉस्टल के वॉर्डन ने कैप्टन के जाने के बाद उसका कमरे तक पीछा किया और बाद में कमरे का दरवाजा भी खटखटाया। पीड़िता की शिकायत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित महिला ने ये शिकायत 13 अप्रैल को दर्ज कराई थी। ये वारदात यूपी के कानपुर जिले में हुई थी। महिला की शिकायत के मुताबिक ये कैप्टन सत्य प्रकाश असम राइफल्स में तैनात है और डॉक्टर है। सेना के काम की वजह से वो बिठूर इलाके में एक कार्यक्रम में आया था, इसी दौरान महिला की मुलाकात प्रोफेसर से हुई थी।

महिला प्रोफेसर ने पुलिस शिकायत में कहा है कि , "हॉस्टल लौटते वक्त दोनों(कैप्टन और वॉर्डन) ने छेड़खानी की थी। वो जैसे-तैसे करके वहां से बचकर निकलीं तो आगे इस्कॉन मंदिर के पास उनकी कार को ओवरटेक किया गया और दोनों आरोपियों ने उसे अपनी कार में बिठाने की कोशिश की। "

यह भी पढ़ें- प्रद्युम्न मर्डर केस: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का HRD मंत्रालय को निर्देश

जब ये दोनों नहीं रुके तो महिला ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया। महिला के फोन के बारे में बिठूर थाने के एसएचओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि 13 अप्रैल को महिला प्रोफेसर की शिकायत मिली थी, शिकायत के बाद 15 अप्रैल को दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इन दोनों पर आईपीसी की धारा 354, 354 डी और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -मरने के बाद भी कठुआ की मासूम को नोंच रहे दरिंदे, पोर्न साईट पर सबसे ज्यादा किया सर्च

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+